-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Womens Asia Cup India Beat Pakistan By 7 Wickets
भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से किया पराजित, भारतीय गेंदबाजों के जाल में फंसे पाक बल्लेबाज
- Written By: शुभम सोनडवले
महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत ने शुक्रवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम को सात विकेट से हराया। भारतीय गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

टीम इंडिया (फोटो: एक्स@ACCMedia1)
मुंबई. महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत ने शुक्रवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम को सात विकेट से हराया। भारतीय गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की और महज 14 ओवर में ही मैच जीत लिया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। हालांकि, कोई भी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाया।
भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण की बदौलत पाकिस्तान को 19.2 ओवर में महज 108 रन पर समेट दिया था। पूजा वस्त्राकर और रेणुका सिंह ने पाकिस्तान को शुरूआती झटके देते हुए दो-दो विकेट लिये। दीप्ति शर्मा ने 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। श्रेयंका पाटिल को भी दो विकेट मिले।
Clinical win for the Women in Blue 🤩#WomensAsiaCup2024 #ACC #HerStory #INDWvPAKW pic.twitter.com/d0AhIu8hSp — AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) July 19, 2024
इसके बाद सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (40 रन) और स्मृति मंधाना (45 रन) के अर्धशतकों तथा दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 गेंद में 85 रन की साझेदारी से यह लक्ष्य महज 14.1 ओवर में हासिल कर लिया। शेफाली (29 गेंद, छह चौके, एक छक्का) ने पहले ही ओवर में सादिया इकबाल पर स्क्वायर लेग में शानदार चौका जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिये और फिर इसी गेंदबाज के दूसरे ओवर में मिडविकेट और एक्स्ट्रा कवर पर दो चौके और जड़े।
मंधाना शुरू में सतर्क होकर खेली, उन्होंने दूसरे ओवर में फातिमा सना पर मिडविकेट पर अपनी पारी का पहला चौका जड़ा। इसके बाद आक्रामकता दिखाते हुए उन्होंने 31 गेंद में नौ बार गेंद सीमारेखा के पार करायी। दोनों अच्छी लय में थीं और दनादन शॉट्स लगाकर अर्धशतक की ओर बढ़ रही थीं। लेकिन दोनों ही चूक गयीं। इस दौरान शेफाली ने छठे ओवर में पारी का पहला छक्का तुबा हसन की गेंद को स्क्वायर लेग में स्वीप करते हुए जड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
‘वर्दी उतारकर चुनाव लड़ें’… पाक नेता की सेना को खुली चुनौती, 8 तस्वीरों में जानें पूरे विवाद की कहानी
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहीं मंधाना ने आठवें ओवर में तुबा हसन की गेंदों को धुनते हुए पांच चौके जड़कर इस ओवर से टीम के स्कोर में 21 रन जोड़े। पर सईदा अरूब शाह की गेंद पर शार्ट मिडविकेट पर आलिया रियाज को कैच देकर पवेलियन लौट गईं। उनकी जगह क्रीज पर उतरीं दयालन हेमलता ने आते ही 11वें ओवर में नशरा संधू पर लगातार तीन चौके जड़ दिये। पहले विकेट की साझेदारी टूटते ही शेफाली की लय भी बिगड़ गई और वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकीं। 12वें ओवर में सईदा अरूब शाह ने उन्हें बोल्ड किया, तब स्कोर दो विकेट पर 100 रन था। हेमलता भी 14 रन बनाकर नशरा संधू की गेंद का शिकार हुई। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली पाकिस्तानी महिला टीम के केवल चार खिलाड़ी ही दोहरे अंक के स्कोर तक पहुंच सकी। सिदरा अमीन 25 रन बनाकर उसकी शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा फातिमा सना ने नााबद 22, तुबा हसन ने 22 और मुनीबा अली ने 11 रन बनाये।
पारी के दोनों छक्के फातिमा सना ने 19वें ओवर में राधा यादव के ओवर में लगाये। गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ओवर में ही सफलता मिली, जब वस्त्राकर (31 रन देकर दो विकेट) ने गुल फिरोजा को आउट कर दिया। एक ओवर बाद वस्त्राकर ने दूसरी सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली को शॉर्ट गेंद पर आउट कर दिया। इस तरह पाकिस्तान का स्कोर चार ओवर में दो विकेट पर 26 रन हो गया। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका ही नहीं दिया। ऑफ स्पिनर श्रेयंका (14 रन देकर दो विकेट) ने आलिया रियाज को मिडविकेट पर जेमिमा रोड्रिग्स के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया।
पाकिस्तान के लिए साझेदारी बनाना तो दूर बल्लेबाजों को रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाना जारी रखा। इसके बाद पाकिस्तान की कप्तान निदा डार आउट होने वाली अगली खिलाड़ी थीं, जिन्हें दीप्ति (20 रन देकर तीन विकेट) ने हेमलता के हाथों लांग ऑन पर कैच आउट कराया। दायें हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह (14 रन देकर दो विकेट) ने अपने स्पैल की अंतिम दो गेंदों पर दो विकेट झटक लिये। उन्होंने पहले सिदरा अमीन को और फिर अगली गेंद पर इरम जावेद को पगबाधा आउट किया।
इससे पाकिस्तान का स्कोर 13 ओवर में छह विकेट पर 61 रन हो गया था। इसके बाद तुबा हसन (22) और फातिमा सना (नाबाद 22) ने सातवें विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी कर पाकिस्तानी पारी आगे बढ़ाई। लेकिन यह साझेदारी तुबा हसन के आउट होने से 18वें ओवर में टूट गई। दीप्ति ने 18वें ओवर में फिर नशरा संधू के रूप में तीसरा विकेट लिया। अंत में सना ने 19वें ओवर में राधा पर दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को 100 रन के पार पहुंचाया। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Womens asia cup india beat pakistan by 7 wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














