वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन का बड़ा बयान, बताई मैच हारने की वजह

wi vs ird nicholas-pooran-reaction-after-west-indies-knocked-out-from-t20-world-cup
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के 11वां मैच आयरलैंड और वेस्टइंडीज (Ireland vs West Indies) के बीच खेला गया। इस मैच में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया वहीं, 2 बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी वेस्टइंडीज की टीम इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस मैच में टीम की हार को लेकर वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) काफी निराश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद बताया कि, टीम इस मैच में कहां चूक हुई।

कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने कहा कि, 'यह बहुत मुश्किल है। हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। बैटिंग के लिए एक अच्छे सरफेस पर 145 रन गेंदबाजों को डिफेंड करना मुश्किल था। आयरलैंड को मुबारकबाद, उन्होंने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। कई सारी अच्छी चीजें भी रही। जेसन ने बैटिंग और गेंदबाजी शानदार की। किंग ने शानदार पारी खेली। हमने अपने फैंस को और खुद को निराश किया है। इसका काफी दुख हैं।'

बता दें कि, वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके बल्लेबाज कसौटी पर खरे नहीं उतर सके। ब्रेंडन किंग ने 48 गेंद में सर्वाधिक 62 रन बनाये। वेस्टइंडीज के लिये यह टूर्नामेंट बुरे सपने की तरह रहा जिसमें पहले ही मैच में उसे स्कॉटलैंड ने हराया था। आयरलैंड के लिये स्पिनर जेरेथ डेलानी ने टी20 कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 16 रन देकर तीन विकेट लिये। 

डेलानी ने कहा ,‘‘हमारा सपना सच हो गया। हम सभी बहुत खुश हैं। हमारे लिये यह यादगार दिन है।'' ग्रुप बी की सभी चार टीमें एक जीत और एक हार के साथ दौड़ में थी। जिम्बाब्वे को आखिरी मैच में स्कॉटलैंड से खेलना है और इसमें जीतने वाली टीम सुपर 12 में पहुंच जायेगी। पूर्व चैम्पियन श्रीलंका और नीदरलैंड ग्रुप ए से सुपर 12 में पहुंचे हैं।  

Navbharat Live
navbharatlive.com