क्रीज़ पर डंटे हुए David Miller क्यों हुए दिल्ली वनडे में हैरान, थर्ड अंपायर को लेना पड़ा फ़ैसला

India vs South Africa IPL 2022 performance doesn't add extra pressure, says David Miller
Published on: 
Updated on: 

- विनय कुमार

आज मंगलवार, 11 अक्टूबर को 3 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच (IND vs SAF ODI Series, 2022) में भारत के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan Captain Team India IND vs SA 3rd ODI Match, 2022) ने टॉस जीतकर साऊथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने अपनी धारदार अंदाज़ से 66 रन के स्कोर पर साऊथ अफ्रीका की आधी टीम को पवेलियन का रास्ता नापवा दिया था। 5वां विकेट कप्तान डेविड मिलर (David Miller Captain) का ही था। देखने वाली बात ये थी, कि क्लीन बोल्ड होने के बावजूद वे इसे आउट मानने से आनाकानी करते नज़र आए।

https://twitter.com/ICC/status/1579788597787611136?t=vbltJ0Xi9tojXVK8WanstA&s=19

साउथ अफ्रीका टीम भारतीय गेंदबाजी का 19वां ओवर खेल रही थी। गेंदबाज़ी वॉशिंगटन सुंदर कर रहे थे और उनकी गेंद का सामना साऊथ अफ्रीका के कप्तान डेविड मिलर कर रहे थे। सुंदर ने अपने ओवर की पांचवीं बॉल पर मिलर को क्लीन बोल्ड कर दिया। उनकी गेंद मिलर को ऐसा चकमा देकर स्टंप में घुसी कि मिलर समझ नहीं पाए। हैरान रह गए। गेंद थोड़ी नीची थी और एकदम सुर्रा वाले अंदाज़ में स्टंप से टकरा गई, गिल्ली गिरी और मिलर हैरत में पड़ गए। आउट होने को लेकर वो असमंजस में थे। फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद ली और तस्वीर साफ की। मिलर आउट थे। उन्हें मन मसोस कर जाना पड़ा।

Navbharat Live
navbharatlive.com