-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Wfi Meeting On Tuesday Preparations To Approve Decisions Taken During Agm
मंगलवार को होगी WFI की बैठक, AGM के दौरान लिए फैसलों को स्वीकृति देने की तैयारी
- Written By: मृणाल पाठक

संजय सिंह (सौजन्य: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: निलंबित भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) मंगलवार को यहां अपनी कार्यकारी समिति की बैठक करेगा और खेल मंत्रालय (Sports Ministry) की चेतावनी के बावजूद राष्ट्रीय चैंपियनशिप (National Championship) की मेजबानी के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगा। कार्यकारी समिति की बैठक के लिए नोटिस 31 दिसंबर को जारी किया गया था और अधिकांश राज्य संघों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है।
उम्मीद है कि सदस्य नए पदाधिकारियों के चुने जाने के कुछ घंटों बाद 21 दिसंबर को डब्ल्यूएफआई की आम सभा के दौरान किए गए फैसलों की पुष्टि करेंगे। डब्ल्यूएफआई ने घोषणा की थी कि वह 29 से 31 जनवरी तक पुणे में राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन करेगा जिसके बाद खेल मंत्रालय को कहना पड़ा कि महासंघ के पास सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने का अधिकार नहीं है और उसके द्वारा आयोजित किसी भी टूर्नामेंट को अस्वीकृत और गैरमान्यता प्राप्त माना जाएगा।
डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष संजय सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम बैठक कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सभी मान्यता प्राप्त इकाइयां बैठक में भाग लेंगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का निर्णय एजीएम (वार्षिक आम बैठक)में लिया गया था। सदस्य फैसलों पर चर्चा करेंगे और इनकी पुष्टि करेंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा व्यक्तिगत निर्णय नहीं है। एजीएम ने निर्णय लिया गया था और कार्यकारी समिति को इसे पारित करना चाहिए। हम सामूहिक रूप से फैसला करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच फिर बाहर आया जमीन घोटाले का जिन्न, SIT के सामने सबूत पेश करेंगे संजय सिंह
बैठक के एजेंडे में ‘‘संविधान के कुछ प्रावधानों को परिभाषित करना और उनकी व्याख्या करना” भी शामिल है। सर्कुलर में संविधान का हवाला देते हुए स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि अध्यक्ष डब्ल्यूएफआई का मुख्य अधिकारी होगा। यदि वह उचित समझे तो उसे परिषद और कार्यकारिणी की बैठकें बुलाने का अधिकार होगा। खेल मंत्रालय ने 21 दिसंबर की बैठक में महासचिव के शामिल नहीं होने पर आपत्ति जताई थी।
सरकार ने राष्ट्रीय खेल संहिता और डब्ल्यूएफआई संविधान के उल्लंघन का हवाला देते हुए महासंघ के चुनाव के तीन दिन बाद 24 दिसंबर को नवनिर्वाचित महासंघ को निलंबित कर दिया था। डब्ल्यूएफआई ने कहा है कि वह ना तो निलंबन को स्वीकार करता है और ना ही खेल के दैनिक मामलों के प्रबंधन के लिए आईओए द्वारा गठित तदर्थ पैनल को मान्यता देता है।
डब्ल्यूएफआई ने यह भी कहा कि उसने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है और संविधान के अनुसार अध्यक्ष के पास निर्णय लेने की शक्ति है और महासचिव उन निर्णयों को लागू करने के लिए बाध्य है। दिलचस्प बात यह है कि तदर्थ पैनल पहले ही घोषणा कर चुका है कि वह तीन फरवरी से जयपुर में सीनियर राष्ट्रीय और ग्वालियर में आयु वर्ग चैंपियनशिप आयोजित करेगा। (एजेंसी)
Wfi meeting on tuesday preparations to approve decisions taken during agm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार बंद में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल VIDEO के बाद बड़ा एक्शन, जांच तेज
Jul 27, 2026 | 01:21 PMBhandara News: भंडारा में पशु चिकित्सा व्यवस्था बेहाल, 194 स्वीकृत पदों में केवल 68 पर नियुक्ति
Jul 27, 2026 | 01:19 PMगुजरात में भारी बारिश का कहर, अहमदाबाद के वनितलाव गांव का टूटा संपर्क, NDRF ने शुरू किया राहत व बचाव कार्य
Jul 27, 2026 | 01:19 PMनागपुर में बढ़ा गैंगवार का खतरा: इंदौर की लाला कंपनी फैला रही नेटवर्क, सोशल मीडिया पर युवा को भटकाने की साजिश
Jul 27, 2026 | 01:16 PM8 अगस्त से थम सकते हैं एमपी में बसों के पहिए! अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असर
Jul 27, 2026 | 01:14 PM8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
Jul 27, 2026 | 01:13 PMवर्धा महाआरोग्य शिविर में 6,608 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हजारों मरीजों को मिला लाभ
Jul 27, 2026 | 01:06 PMवीडियो गैलरी

चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM














