वेस्ट इंडीज़ ने जीता टॉस, जिम्बाब्वे को पहले गेंदबाज़ी का न्योता, जीत के लिए जान झोंक देगी विंडीज टीम

WI vs ZIM
PIC: @windiescricket/Twitter
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup 2022 के क्वालिफाइंग राउंड में वेस्ट इंडीज़ ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी ली।गौरतलब है कि इससे पहले क्वालिफाइंग राउंड के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड से वेस्ट इंडीज़ को हार मिली थी। ऐसे में आज का मैच जीतना उसके लिए बहुत जरूरी है। आपको याद दिला दें कि जिम्बाब्वे ने क्वालीफाइंग राउंड के अपने पहले मैच में जीत हासिल की है। 

एक दिन पहले ही वेस्ट इंडीज़ के कोच फिल सिमंस ने टीम को चेतावनी दी थी कि वे अपने प्रदर्शन और इस फॉर्मेट में रन बनाने की गति को लेकर जाग जाएं। जाहिर है आज के मुकाबले में वेस्ट इंडीज़ की टीम उस हिदायत जो ध्यान में रखकर खेल रही है।

ख़बर लिखे जाने तक वेस्ट इंडीज़ ने 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे।

दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन

वेस्ट इंडीज

काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, एविन लुईस, निकोलस पूरन (Nicolas Pooran Captain/Wicket-keeper), शमरह ब्रूक्स, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओडियन स्मिथ, ओबेद मैककॉय।

जिम्बाब्वे

रेजिस चकबवा (Regis Chakabva Wicket-keeper/Captain), वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

Navbharat Live
navbharatlive.com