

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के 11 वें मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में कभी किसी ने भी सोचा नहीं होगा। आयरलैंड और वेस्टइंडीज (Ireland vs West Indies ) के बीच मैच खेला गया।
इस मैच में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस जीत के साथ आयरलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में पहुंच गई है। वहीं, एक समय की चैंपियन वेस्टइंडीज टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।
मैच की बात करें तो, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रैंडन किंग ने 48 गेंदों पर 1 छक्के और 6 चौके की मदद से 62 रन बनाए थे। वहीं, वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 147 रनों का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने इस लक्ष्य को सिर्फ 17।3 ओवर में हासिल कर लिया।
आयरलैंड की तरफ से पॉल स्टाइरलिंग ने 48 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। बता दें कि, वेस्टइंडीज की टीम दो बार टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीत चुकी है। वहीं, इस बार उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।