बाबर आजम पर भड़के वसीम अकरम, कहा- यदि में कप्तान होता तो गधे को भी बाप…

Wasim Akram on Babar Azam
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इस टूर्नामेंट में पाक टीम की लगातार दो हार हो चुकी है। जिसकी वजह से पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। पहले मैच में पाकिस्तान को भारत (IND vs PAK) से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद फिर दूसरे मैच में पाकिस्तान को जिम्बाब्वे (PAK vs ZIM) ने एक रन से हरा दिया था। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर्स मौजूदा टीम की जमकर आलोचना कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) ने भी इस बीच पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को खरी खोटी सुनाई है। 

वसीम अकरम ने बाबर आजम को खरी-खोटी तो सुनाया ही, लेकिन साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा भी कह दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स अलग-अलग टीवी चैनल पर चर्चा कर रहे हैं। इसी दौरान वसीम अकरम ने पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि, वहां पर शोएब मलिक जैसे प्लेयर की जरूरत है, जो लगातार खुद को साबित कर रहे हैं। 

पाकिस्तान के ए स्पोर्ट्स चैनल पर वसीम अकरम ने कहा, ‘मैं अगर कप्तान होता तो मेरा गोल सिर्फ वर्ल्ड कप जीतना है, उस वक्त पर मुझे गधे को भी बाप बनाना पड़े मैं बना लूंगा। अगर मुझे शोएब मलिक मिडिल में चाहिए तो मैं चाहूंगा कि सेलेक्टर्स को ये कहूं कि मुझे इनकी ज़रूरत है।'  

https://twitter.com/rahulk_1019/status/1585985076528959490

सोशल मीडिया पर वसीम अकरम का यह बयान वायरल हो गया है। लोगों का मानना है कि, वसीम अकरम जाने-अनजाने में शोएब मलिक को यहां पर गधा बुला रहे हैं। साथ ही इस बातचीत के दौरान शोएब मलिक का रिएक्शन भी देखने लायक था। अब लोग इस बयान के बाद काफी मज़े ले रहे हैं। 

ज्ञात हो कि, पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर 40 साल के शोएब मलिक भले ही इस समय पाकिस्तान की टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह लगातार फ्रेंचाइजी लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मिडिल में आकर पारी को संभालना और तेज़ी से रन बनाना उन्हें बखूबी आता है। शोएब मलिक ने कई बार ऐसा कमाल किया है, जिससे टीम को जीत मिली है। यही वजह है कि पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर को देखते हुए अब हर उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में लाने की मांग कर रहा था।