वॉशिंगटन सुंदर ने की शिखर धवन के सिर की मालिश, दिनेश कार्तिक ने दिया ऐसा रिएक्शन- देखें वीडियो

Dhawan-Sundar Video
Screengrab from Posted Video
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आगामी दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA ODI Series) के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने आखिरी वनडे मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था। उसके बाद उन्हें ब्रेक दिया गया था। हालांकि, धवन सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर कई तरह के फनी वीडियो (Viral Video) शेयर करते रहते हैं। जिसे देखकर उनके फैंस हंसी नहीं रोक पाते हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो उन्होंने एक बार फिर शेयर किया है। 

शिखर धवन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) भी नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की मस्ती देखि जा सकती है। जहां एक तरफ सुंदर धवन के सिर की मालिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ धवन मालिश का मस्त आनंद ले रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के इस वीडियो को दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने फनी रिएक्शन भी दिया है।

धवन ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वह साउथ इंडियन डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। जबकि सुंदर उनके सिर की मालिश कर रहे हैं। धवन ने इस वीडियो के लिए कैप्शन लिखा, ''साउथ में रहकर साउथ के डायलॉग तो बनता ही है।'' 

सोशल मीडिया पर शिखर धवन और सुंदर का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इनके वीडियो देखकर फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं। कार्तिक ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए हंसने वाले इमोजी शेयर की है। बता दें कि, हाल ही में धवन ने रविंद्र जडेजा के साथ भी वीडियो शेयर किए थे। उस वीडियो को भी फैंस से काफी प्यार मिला था।