-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Virat Kohli Said The Bat Weighed Sachin Tendulkar Ganguly And Ponting Another Record Was Written In His Name
विराट कोहली का बल्ला बोला, सचिन तेंडुलकर, गांगुली और पोंटिंग का पल्ला तोला, लिखा गए एक और कीर्तिमान अपने नाम
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
-विनय कुमार
भारतीय क्रिकेट टीम के महारथी विराट कोहली (Virat Kohli) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच (India vs South Africa 1st ODI) में जानदार हाफ सेंचुरी ठोकी। विराट ने 63 गेंदों में 51 रन ठोके। इस बेहतरीन अर्धशतकीय पारी में उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इस 51 रनों के साथ ही कोहली टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए। उन्होंने सचिन तेंडुलकर का ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ा बल्कि ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting Captain Australia) और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly Captain Team India) को भी पछाड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट का इतिहास बताता है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने वनडे क्रिकेट में विदेशी मैदानों में अपने करियर में कुल 5065 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस ताजा सीरीज के पहले मैच में जब भारत के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) बैटिंग करने आए तो वे सचिन तेंडुलकर के उस मिसाल से केवल 9 रन दूर थे, और 9 रन बनाते ही उन्होंने मास्टर ब्लास्टर के रिकॉर्ड को ब्लास्ट करते हुए कीर्तिमान अपने नाम।कर लिया।
रिकॉर्ड्स बताते हैं कि, सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में विदेशी मैदानों में खेले कुल 147 मैचों में 5065 रन बनाए थे। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ ताजा सीरीज के पार्ल के मैदान में बीते बुधवार, 19 जनवरी को खेले गए पहले वनडे मैच में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सिर्फ 108 मैचों में इस आंकड़े को पार कर लिया और नम्बर वन बन गए।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास ये भी बताता है कि कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को भी पछाड़ दिया है। सौरव गांगुली ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1313 रन बनाए थे, जबकि विराट ने उस मील के पत्थर के आगे अपनी मिसाल खड़ी कर दी और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके नाम 1338 वनडे रन हो गए हैं।
विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग को भी पछाड़ा
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज और कप्तान रहे रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting Captain Australia) के नाम विदेशी मैदानों पर 45.04 की औसत से 5090 रन बनाने का कीर्तिमान दर्ज है। भारत के महारथी विराट कोहली ने उस रेखा के सामने अपनी एक बड़ी रेखा खींच दी। अब उनके नाम 58.04 की औसत से 5108 रन दर्ज हो गए हैं। अब विराट वनडे फॉर्मेट में विदेशी मैदानों में 43.10 की औसत से 5518 रन बनाने वाले श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हो गए हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs South Africa ODI Series, 2022) का पहला मैच पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम (Paarl, Boland Park Stadium) में खेला गया था। अब इस ताज़ा सीरीज का दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर शुक्रवार, 21 जनवरी को खेला जाएगा। और, इस दौरे का अंतिम मैच अगले रविवार, 23 जनवरी को केप टाउन (Cape Town IND vs SA 3rd ODI Match, 2022) में खेला जाएगा।
Virat kohli said the bat weighed sachin tendulkar ganguly and ponting another record was written in his name
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में 254 एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 01:28 PMमध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Jul 15, 2026 | 01:27 PMJagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














