बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचे विराट कोहली

indian cricketer virat-kohli-icc-mens-player-of-the-month-winner-for-october-2022-after-t20-world-cup-2022-performance
File Photo
Published on: 
Updated on: 

दुबई: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ अपनी शानदार पारी के दम पर टी20 रैंकिंग (T20 Ranking) में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल हो गए। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की लाजवाब पारी खेली थी जिससे भारत ने यह मैच आखिरी गेंद पर अपने नाम किया था। इस पारी के दम पर कोहली पांच पायदान की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (849 रेटिंग अंक) शीर्ष स्थान पर काबिज हैं जबकि न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (831) तीन पायदान चढ़कर सूर्यकुमार यादव की जगह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

कॉनवे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों पर नाबाद 92 रन की पारी खेली थी जिससे न्यूजीलैंड ने मौजूदा चैंपियन को 89 रन से हराया था। सूर्यकुमार के 828 रेटिंग अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (799) और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम (762) का नंबर आता है। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com