Virat Kohli ने उधेड़ दिए Pakistan के चीथड़े, ठोकी 82 रनों की नाबाद पारी और तोड़ दिया Sachin Tendulkar का यह बड़ा रिकॉर्ड

indian cricketer virat-kohli-icc-mens-player-of-the-month-winner-for-october-2022-after-t20-world-cup-2022-performance
File Photo
Published on: 
Updated on: 

- विनय कुमार

आज मेलबर्न के मैदान में ICC T20 World Cup, 2022 का सबसे रोमांचक और सुपर हाई वोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई और एक बेहतरीन जीत से इस वर्ल्ड कप में अपना अभियान शुरू किया। इस मैच में दुनिया के महान बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने पाकिस्तान के सिकंदर गेंदबाजों के चीथड़े उड़ा दिए। हारती हुई बाज़ी को रनबाज़ रनमशीन किंग कोहली विराट ने पलट कर रख दिया। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट का भगवानी कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड दिया। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि ICC इवेंट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 23 बार 50+ रन बनाए थे। लेकिन, आज की नाबाद 82 रनों की पाकिस्तान के खिलाफ (India vs Pakistan T20 World Cup, 2022 Melbourne Cricket Ground) महाविस्फोटक और ऐतिहासिक पारी खेलते ही विराट ने सचिन तेंडुलकर को पछाड़ दिया और एक नई मिसाल कायम की। उन्होंने ICC द्वारा आयोजित इवेंट्स में अब तक कुल 24 हाफ सेंचुरी ठोकी हैं। 

एक और खास बात जान लें कि आईसीसी की तरफ से आयोजित टूर्नामेंट में सचिन तेंडुलकर ने अपने करियर में कुल 7 सेंचुरी और 16 हाफ सेंचुरी ठोकी थी। और, विराट कोहली (Virat Kohli) ने अब तक 2 सेंचुरी और 22 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। दोनों के बीच एक बड़ा अंतर यह है कि कोहली ने ICC T20 World Cup और ICC ODI World Cup दोनों में हिस्सा लिया है, जबकि, सचिन ने अपने करियर में केवल वनडे वर्ल्ड कप में शिरकत की थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com