ऐमा रादुकानू की ऐतिहासिक जीत, 53 सालों बाद यूएस ओपन का खिताब हासिल करने वाली पहली ब्रिटिश महिला

Emma Raducanu
Published on: 
Updated on: 

ब्रिटेन की ऐमा रादुकानू (Emma Raducanu) ने अपने देश का नाम रोशन कर दिया है। महज़ 18 साल की ऐमा ने कनाडा (Canada) की लेलाह फर्नांडीज को हराकर महिला सिंगल यूएस ओपन (US Open) खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ग्रैंड स्लैम खिताब (Grand Slam Title) हासिल कर ब्रिटेन (Britain) का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। अपने फाइनल मुकाबले में ऐमा ने कनाडा की लैला फर्नांडीज (Canada's Laila Fernandez) को हराया है, जो उनकी हमउम्र हैं। 

रादुकानू और फर्नांडीज दोनों फाइनल खेलने वाली टीनेजर लड़कियां थीं। रादुकानू ने फर्नांडीज को 6-4, 6-3 से हराकर ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा कर लिया। ऐमा साल के आखिरी में ग्रैंड स्लैम की नई विजेता भी हैं। वहीं 150वें स्थान पर रहीं रादुकानू और फर्नांडीज 73वीं रैंकिंग की खिलाड़ी हैं।

इन सबके अलावा 1977 में विंबलडन में वर्जीनिया वेड के बाद ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीतने वाली रादुकानू पहली ब्रिटिश महिला भी हैं। वह 2004 में विंबलडन में मारिया शारापोवा के 17 साल के होने के बाद से महिला खिताब का दावा करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। रादुकानू पेशेवर युग में ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर भी हैं। वहीं अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेल रही रादुकानू ने यूएस ओपन में अभी तक अपने सभी 18 सेट जीत चुकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com