Under-19 Asia Cup 2026: आज भारत और यूएई के बीच खेला जा रहा मुकाबला, यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला

भारत-यूएई के बीच अंडर-19 एशिया कप का आज 19वां मुकाबला खेला जा रहा है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के लिए ये करो या मरो वाला यह मैच है। यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
IND vs UAE U19 Asia Cup 2026
भारत बनाम यूएईसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज हर हाल में जीत जरूरी है (अब तक 1 जीत, 1 हार)।

  • टॉस जीतकर यूएई ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

  • टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाने उतरेगी।

IND vs UAE U19 Asia Cup 2026: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी मंगलवार, 10 नवंबर को भारतीय अंडर-19 टीम और यूएई अंडर-19 टीम के बीच ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला किया है। ऐसे में अब पहले टीम इंडिया बैटिंग करेगी। ये मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होने वाला है.

भारत ने अब तक टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच में जीत मिली है और एक में हार का सामना किया है. इसी वजह से भारत की अभी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. लेकिन, अगर भारतीय टीम को अगले दौर में पहुंचना है, तो हर हाल में यूएई के साथ खेले जाने वाले मैच को जीतना होगा।

मैच रद्द हुआ तो भारतीय टीम की होगी चांदी

ग्रुप-A से पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका है। अब इस ग्रुप से दूसरे स्थान के लिए भारत और यूएई के बीच सीधी टक्कर है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैचों में नेपाल को मात दी थी और दोनों को ही पाकिस्तान के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है।

यदि आज होने वाला यह मुकाबला किसी वजह से रद्द या बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो टीम इंडिया को सीधा फायदा मिलेगा। बेहतर नेट रन रेट (+1.439) होने की वजह से भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। वहीं, मैच जीतने वाली टीम सीधे अगले दौर में पहुंचेगी।

IND vs UAE U19 Asia Cup 2026
रोहित शर्मा रचने जा रहे हैं ऐसा महा-इतिहास, जो आज तक कोई नहीं कर पाया; बनने वाले हैं दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

ग्रुप-B से अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने मारी बाजी

दूसरे ग्रुप (Group B) की बात करें तो वहां की दोनों सेमीफाइनल टीमें तय हो चुकी हैं। अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम ने अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप में टॉप किया और सबसे पहले सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

वहीं बांग्लादेश ने श्रीलंका की उम्मीदों को तोड़ते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका इस पूरे टूर्नामेंट में 3 मैचों में से केवल मलेशिया को ही हरा सका। दूसरी ओर, बांग्लादेश को सिर्फ अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा, जबकि उसने श्रीलंका और मलेशिया को हराकर अंतिम चार का सफर तय किया।

IND vs UAE U19 Asia Cup 2026
बाबर आजम ने रचा इतिहास, टेस्ट मैच में 7000 रन का आंकड़ा किया पार; 4 बल्लेबाजों ने ठोकी फिफ्टी

12 नवंबर को सेमीफाइनल और 14 को खिताबी जंग

टूर्नामेंट के शेड्यूल के अनुसार, दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे, जबकि इस जूनियर महाकुंभ का फाइनल (खिताबी मुकाबला) 14 नवंबर 2026 को खेला जाएगा।

रिकॉर्ड्स की बात करें तो भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 8 बार जीत चुकी है। इसके अलावा बांग्लादेश और पाकिस्तान ने 2-2 बार और अफगानिस्तान ने 1 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत U19 की प्लेइंग-11: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (डब्ल्यू), मनल चौहान, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद।

संयुक्त अरब अमीरात UAE U19 की प्लेइंग-11: मुहम्मद साद (विकेटकीपर), अयान मिस्बाह (कप्तान), अहमद खुदादाद, यायिन राय, मोहम्मद नफीस, हदायतुल्ला खान, बिलाल खान, नसीम खान, नूरुल्लाह अयोबी, ज़ैनुल्लाह रहमानी, उदीश सूरी।