- Hindi News »
- Sports »
- Today There Will Be A Clash Between India And New Zealand In Jaipur Know Who Will Be Heavy And Head To Head Record
आज जयपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिडंत, जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी और हेड टू हेड रिकॉर्ड
- Written By: मृणाल पाठक

जयपुर: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) के बाद अब फैंस को भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के मैच का बेसब्री से इंतज़ार है। जिसका आगाज आज यानी 17 नवंबर से होने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 T20 इंटरनेशनल मैच (IND vs NZ T20I Series) की सीरीज खेली जाएगी। यह मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। इस सीरीज का पहला मैच जयपुर (Jaipur) में खेला जाएगा। यह मैच बेहद दिलचस्प साबित हो सकता है। फैंस को यह मैच किसी घमासान और रोमांचक युद्ध से कम नहीं लग रहा है।
जयपुर में पहला T20 इंटरनेशनल मुकाबला
अगर जयपुर की बात करें तो यह पहला T20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा, जो जयपुर में खेला जाएगा। इससे पहले यहां इंटरनेशनल मैच के नाम पर यहां सिर्फ 12 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेला गया था। ऐसे में जयपुर में किसका पलड़ा भारी होगा ये देखने में काफी मज़ा आएगा। अगर आप ये जानना हैं कि कौन सी टीम किस पर भारी पड़ेगी तो चलिए नज़र डालते हैं भारत और न्यूज़ीलैंड के कुछ रिकार्ड्स पर, जिससे लगभग साफ़ हो जाएगा कि कौन सी टीम किस पर दबाव बनाने में कामयाब हो पाती है…
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में गुजरात की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, टॉम बैंटन की जगह इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को किया गया शामिल
फिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
FIFA Women’s World Cup के लिए न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई, पापुआ न्यू गिनी को 1-0 से हराया
IPL ने बदली बिहार क्रिकेट की तस्वीर, छोटे शहरों से निकलकर चमक रहे नए सितारे; ये खिलाड़ी लिख रहे अब नई कहानी
हेड टू हेड रिकार्ड्स (Head To Head Records)
- इंटरनेशनल T20 में अब तक भारत और न्यूज़ीलैंड 17 बार एक दूसरे के सामने आ चुकी है, जहां न्यूजीलैंड भारत से आगे है। दोनों टीमों ने 17 मैच खेले हैं, जिसमें से 9 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है, वहीं 6 बार भारत ने जीत दर्ज की है। जबकि 2 मुकाबला टाई रहा है। ऐसे में देखा जाए तो न्यूज़ीलैंड भारत पर दबाव बना सकता है।
- वहीं अगर बात करें भारतीय मैदानों पर आज दोनों टीमों का रिकॉर्ड तो यहां भी न्यूज़ीलैंड आगे है। भारतीय मैदान पर इस बार भारत और न्यूजीलैंड 7वीं बार टकराती दिखेंगी। इससे पहले खेले 6 T20 इंटरनेशनल में 3-2 से न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। भारत सिर्फ 2 मैच ही भारत जीत पाई है। जबकि 1 मुकाबला टाई हुआ है।
- अब अगर दोनों टीमों के बीच T20 इंटरनेशनल में पिछली 5 भिड़ंत को देखें तो, भारत इसमें बड़ी मार्जिन से न्यूजीलैंड से आगे है। टीम इंडिया 4-1 से कीवी से आगे चल रहे हैं। इन मुकाबलों में से 2 मुकाबले भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीते हैं।
- अब कप्तानी की बात करें तो, भारत के टी20 मैच के नए कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 T20 मैचों में कप्तानी की है। इसमें से 2 उन्होंने जीते हैं और 2 गंवाए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के टिम साउदी बतौर कप्तान भारत के खिलाफ अपना तीसरा T20 मैच आज खेलेंगे। इससे पहले हुए 2 मुकाबलों में उन्हें से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
Today there will be a clash between india and new zealand in jaipur know who will be heavy and head to head record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत? सरकार ने प्रत्यर्पण वाली मांग पर दिया बड़ा बयान, ढाका में हलचल तेज
Apr 18, 2026 | 12:33 PMट्रंप का Iran को फाइनल अल्टीमेटम: डील करो वरना होगी बमबारी, जानें सोने-चांदी के ताज़ा भाव
Apr 18, 2026 | 12:30 PM8 घंटे की शिफ्ट को लेकर आमने-सामने आए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, इंडस्ट्री में छिड़ी नई बहस
Apr 18, 2026 | 12:29 PMSmriti Mandhana ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाली पहली भारतीय
Apr 18, 2026 | 12:29 PMरविवार को Western Railway पर जम्बो ब्लॉक, 19 अप्रैल को फास्ट ट्रेनों पर दिख सकता है सीधा असर
Apr 18, 2026 | 12:27 PMमां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद! इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा पंचामृत, नोट करें रेसिपी
Apr 18, 2026 | 12:18 PMसरकार की सोची‑समझी साजिश थी…बिल पास तो भी जीत और गिरे तो भी जीत, महिला आरक्षण पर बोलीं प्रियंका गांधी
Apr 18, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM














