आज IND vs SA T20 Series का अंतिम मुकाबला, ये दो खिलाड़ी उतर सकते हैं मैदान में

IND vs SA
File Photo
Published on: 
Updated on: 

- विनय कुमार

आज 4 अक्टूबर इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच (IND vs SA T20I Series, 2022) 3 मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया का प्रबंधन आज की प्लेइंग इलेवन में कुछ प्रयोग कर सकता है।   

मुकाबला शाम 7 बजे आरंभ होगा। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) चाहेंगे कि आज हर हाल में जीत हासिल कर साऊथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ़ करे और सीरीज 3-0 से जीत जाए। गौरतलब है कि सीरीज के पिछले 2 मैचों में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने धमाकेदार पारियां खेली और भारत को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया।

गौर करें तो एक बात साफ़ नजर आती है कि बल्लेबाज़ी में तो टीम इंडिया ने कहर ढा दिया, लेकिन गेंदबाज़ी में धार बिल्कुलनज़र नहीं आई। बोलिंग सेगमेंट असफल रही। ख़ास बात ये भी है कि आज का मुकाबला ICC T20 World Cup, 2022 की रणभूमि में उतरने से पहले आखिरी मैच है। और, दोनों टीमों के लिए आज का मैच महत्वपूर्ण है। 

खबर के मुताबिक, आज के मैच में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को मौका दिया जा सकता है, केएल राहुल और विराट कोहली रेस्ट करेंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन : 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper), श्रेयष अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, आर अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।

Navbharat Live
navbharatlive.com