

-विनय कुमार
भारतीय समयानुसार आज शाम 5:30 बजे सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में Bangladesh vs Afghanistan T20I Series, 2023 का पहला मैच खेला जाएगा।
गौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान की क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। इस दौरे में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 546 रनों से हराया। उसके ठीक बाद 3 मैचों की BAN vs AFG ODI Series, 2023 में अफ़ग़ानिस्तान ने बांग्लादेश को 2-1 से शिकस्त दी। अब 2 मैचों की T20I Series की बारी है। जाहिर है, दोनों में इस सीरीज को जीतने के लिए दोनों टीमें जान झोंक देंगी। Sylhet International Cricket Stadium, Bangladesh में खेले जाने वाले इन दो मैचों में अफ़ग़ानिस्तान की टीम बांग्लादेश को धूल चटाने की अपनी धारदार बोलिंग की नई रणनीति के साथ उतरेगी।
बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान का T20I Cricket में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीरीज में अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश पर भारी पड़ सकती है।
Bangladesh vs Afghanistan T20I Series, 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Fancode ऐप पर उपलब्ध होगी।
आइए जानें बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान की T20I Series के लिए बनी टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम-
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन और अफीफ हुसैन।
नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, फरीद अहमद मलिक, राशिद खान, मोहम्मद शहजाद, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्लाह गुरबाज, करीम जानत, अजमतुल्लाह उमरजई, वफादार मोमंद, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, नूर अहमद और फजलहक फारूकी।