-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- This Player Will Become The Captain Of Lucknow Team The Names Of Two More Powerful Players Of The Team Also Surfaced
‘यह’ खिलाड़ी बनेगा ‘लखनऊ टीम’ का कप्तान, टीम के दो और धाकड़ खिलाड़ियों के नाम भी आए सामने
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
विनय कुमार
केएल राहुल (KL Rahul) 19 जनवरी 2022 से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ (SA vs IND ODI Series, 2022) अपनी रणनीतियों के साथ कप्तानी करने जा रहे हैं। केएल राहुल उन 3 खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें आईपीएल की नई टीम ‘लखनऊ फ्रेंचाइजी’ (Lucknow Franchise) ने सिलेक्ट किया हुआ।
ड्राफ्ट पिक के तहत मैनेजमेंट ने दो और खिलाड़ी चुन लिए हैं, ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑल-राउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) और अनकैप्ड भारतीय लेगस्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi Leg Spinner India)। बाकी के खिलाड़ियों के लिए लखनऊ फ्रैंचाइज़ी (Lucknow Franchise) आईपीएल की मेगा नीलामी में अपने पर्स में बचे 60 करोड़ रुपए के साथ बोली लगाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
नागपुर: हैंडबॉल छोड़ एथलेटिक्स चुना… अब देश के लिए दौड़ेंगे अनिकेत नलवड़े
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
गौरतलब है कि लखनऊ टीम ने केएल राहुल (KL Rahul) को 15 करोड़ रुपए, मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) को 11 करोड़ रुपए और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को 4 करोड़ रुपए में अनुबंधित किया है। खबर ये भी है कि केएल राहुल लखनऊ टीम के पहले कप्तान भी होंगे। 29 साल के KL Rahul लखनऊ टीम के पहले खिलाड़ी रहे, जिसे टीम ने खरीदा।
केएल राहुल होंगे लखनऊ टीम के पहले कप्तान
क्रिकेटप्रेमियों को अच्छी तरह मालूम होगा ही कि IPL 2018 के बाद से ही केएल राहुल (KL Rahul) बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं, और शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। गौरतलब है कि केएल राहुल ने अपनी पिछली टीम ‘पंजाब किंग्स’ (Punjab Kings PBKS) को इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी वो चेंज चाहेंगे। यही वजह थी कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिलीज़ कर दिया।आपको याद दिला दें कि IPL के पिछले दो सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स की कप्तानी की बागडोर संभाल रखी थी।
स्टोइनिस और रवि बिश्नोई ने मारी लखनऊ टीम में एंट्री
मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के लिए ‘लखनऊ टीम’ (Lucknow Team IPL T20 2022) उनके आईपीएल करियर में चौथी फ्रेंचाइजी होगी। उन्होंने IPL 2015 में ‘दिल्ली डेयरडेविल्स’ (अब Delhi Capitals DC) के साथ IPL में कदम रखा था। उस डेब्यू में उन्हें 4.8 करोड़ रुपए में अनबंधित किया गया था। उन्होंने आईपीएल में अब तक खेले कुल 27 मैचों में 142.71 की स्ट्राइक रेट से 441 रन बनाए हैं और 15 विकेट भी चटकाए हैं।
गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका में खेले गए ‘ICC U-19 World Cup, 2020’ टूर्नामेंट में रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने अपने शानदार प्रदर्शन से काफी असर छोड़ा था। साथ ही, ध्यान देने वाली बात यह भी है कि रवि बिश्नोई IPL 2022 से पहले सबसे ज्यादा डिमांड वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक रहे।
आपको याद दिला दें कि 2020 के ऑक्शन में ‘मुंबई इंडियंस’ (Mumbai Indians MI) ने रवि बिश्नोई को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। उसके बाद रवि ‘पंजाब किंग्स’ (Punjab Kings PBKS) के प्रमुख स्पिनर बन गए। उन्होंने पिछले सीजन, IPL 2021 में खेले कुल 9 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे।
This player will become the captain of lucknow team the names of two more powerful players of the team also surfaced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMEye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














