टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा गेंदबाज़ बना पाकिस्तान का यह खिलाड़ी, अपने इंटरनेशनल डेब्यू टेस्ट मैच में ही अंग्रेज़ों ने ऐसा धोया कि टूट गया पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Zahid Mahmood
Published on
Updated on

-विनय कुमार

इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। फिलहाल, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में (Pakistan vs England 1st Test Match Rawalpindi, 2022) खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से एक 35 साल की उम्र के एक स्पिनर जाहिद महमूद का टेस्ट डेब्यू हुआ। मैच में उन्होंने कुल 33 ओवर फेंके। इस दौरान उनकी ऐसी धुनाई हुई, कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन देने, यानी सबसे महंगा बोलर होने पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

खबरों के मुताबिक, जाहिद महमूद ने अपने करियर में अब तक कुल 4 वनडे और 1 T20I मैच खेले हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक खेले कुल 56 First Class Cricket मैचों में 166 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत 37.45 का है।

33 ओवर की बोलिंग में टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के डेब्यूटेंट स्पिनर जाहिद महमूद ने कुल 33 ओवर की गेंदबाज़ी की। जिसमें उन्होंने केवल 1 ही  मेडन ओवर फेंका और 7.10 की इकनॉमी से 235 रन दिए। हालांकि, उन्होंने इंग्लैंड के 4 खिलाड़ियों को आउट भी किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि टेस्ट क्रिकेट में किसी डेब्यू करने वाले सबसे महंगे गेंदबाज बने जाहिद महमूद।

इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के अपने पहले मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले, यानी सबसे महंगे गेंदबाज होने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सूरज रनदीव के नाम था। सूरज रनदीवे ने भारत के खिलाफ साल 2010 में कोलंबो में खेले गए (India vs Sri Lanka Test Debut Suraj Randiwe) अपने डेब्यू मैच में कुल 73 ओवर में 3.04 की औसत से 222 रन दिए थे। उससे कहीं बहुत ही ज्यादा महंगा साबित होते हुए, सिर्फ पहली पारी के केवल 33 ओवर की गेंदबाज़ी में जाहिद महमूद (Zahid Mehmood) ने 235 रन दे दिए।

गौरतलब है कि इस पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 101 ओवर में 10 विकेट पर 657 रन बनाए थे, जिसमें 4 बल्लेबाज़ों ने सेंचुरी ठोकी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी ख़बर लिखे जाने तक मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 126 ओवर का सामना करते हुए 473 रन बना लिए थे। पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी में 3 खिलाड़ियों ने सेंचुरी ठोकी। सलामी बल्लेबाज अब्दुलाह शफीक ने 114 रन बनाए और इमाम उल हक ने 121 रन। टीम के कप्तान बाबर आज़म 136 के निजी स्कोर पर आउट हुए। माना जा रहा है कि यह मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com