खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से काम नहीं ये क्रिकेटर, मुरली विजय भी हैं सुंदरता के कायल- देखें फोटो

Ellyse Perry Birthday
Published on
Updated on

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत (Cricketer) में ऐसी कई खिलाड़ी हैं जो अपने शानदार खेल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। लेकिन, आज हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह अपने खेल के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी मशहूर हैं। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी (Ellyse Perry Birthday), जिनका आज यानी 03 नवंबर को जन्मदिन है। इस साल वह अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी खूबसूरती के सामने कई बॉलीवुड-हॉलीवुड (Bollywood-Hollywood) की हेरोइन भी फैल हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर देखने हैं उनकी कुछ ग्लैमरस फोटो और उनके बारे में कुछ बातें....

एलिस पैरी का जन्म आज ही के दिन 03 नवंबर 1990 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। वह आज के समय में एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैं। पैरी को क्रिकेट के अलावा फुटबॉल खेलने का भी शौक है। 

पैरी का पहला प्यार क्रिकेट नहीं फुटबॉल भी था। उन्होंने क्रिकेट से पहले महज 16 साल की उम्र में नेशनल फुटबॉल टीम में अपनी जगह भी बनाई थी। पैरी ऑस्ट्रेलिया की इकलौती महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दो वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। 

साल 2017 के विश्व कप में वे कंगारू टीम की सबसे मजबूत खिलाड़ियों में शुमार थीं। बता दें कि महिला विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में पैरी भारत के खिलाफ यादगार पारी खेली था। 

एलिस पैरी ने भारत के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में 38 रनों की पारी खेलते हुए मिताली के रिकॉर्ड को पार किया था। पैरी अपने क्रिकेट करियर और खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।

पैरी की खूबसूरती के बहुत से लोग कायल हैं, जिनमें भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय का नाम भी शामिल है। मुरली ने कुछ साल पहले पैरी को अपने साथ डेट पर ले जाने की बात कही थी। उन्होंने मुरली विजय के डिनर प्रस्ताव पर कहा, 'उम्मीद करती हूं कि मुरली विजय बिल भरेंगे। अगर ऐसा होता है तो मैं उनसे बहुत प्रभावित हो जाऊंगी।'

एलिस पैरी को लास्ट टाइम मैदान पर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में देखा गया था। लेकिन, लीग स्टेज पर ही उन्हें हेमस्ट्रिंग की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ गया था।

एक बार पैरी से पूछा गया कि, अगर उन्हें विराट कोहली को गेंदबाजी करने या जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर बल्लेबाजी करने का ऑप्शन दिया जाए, तो वह क्या चुनेंगी। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह विराट को गेंदबाजी करना पसंद करेंगी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com