Asia Cup-2023 खेलने Pakistan जाएगी Team India ! लेकिन, 'इस' वजह से 2027 तक नहीं होगी IND vs PAK द्विपक्षीय सीरीज

asia-cup-2022-super-4-final-schedule-india-pakistan-sri-lanka-afghanistan-all-matches-date-timing-and-live-streaming-details
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

Asia Cup -2023 एशिया की तैयारियां अभी से आरंभ होने लगी हैं। लेकिन, खबर ये है कि एशिया कप 2023 का मेज़बान पाकिस्तान होगा। यानी, पाकिस्तान में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। ऐसे में क्या भारत के दुश्मन देश की ज़मीन पर भारतीय टीम खेलने जाएगी?

क्रिक्रेटप्रेमियों के लिए खुशी का पैगाम ये है कि BCCI इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार है। लेकिन, इसका आख़िरी फ़ैसला मोदी सरकार करेगी।

गौरतलब है कि, एशिया कप का आगामी सीज़न ODI फॉर्मेट में होगा। यानी 50-50 ओवरों के मैच खेले जाएंगे। और, उस टूर्नामेंट के बाद भारत ICC ODI World Cup, 2023 की मेज़बानी करेगा। आपको याद दिला दें कि BCCI की AGM 18 अक्टूबर को होगी। इस दिन इस बात को लेकर निर्णय लिया जाएगा। इतिहास गवाह है कि करीब 10 साल से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है।

साल 2012-13 में आखिरी बार दोनों देशों के बीच सीरीज खेली गई थी, तब पाकिस्तान की टीम वनडे और T20I सीरीज (The Pakistan cricket team toured India from 25 December 2012 to 6 January 2013. The tour consisted of 3 ODI and 2 T20I matches. IND vs PAK Series) खेलने भारत आई थी। और भारत ने भी उसी दरम्यान 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने पाकिस्तान का दौरा किया था।

हालांकि, बात एशिया कप के आगामी सीज़न की हो रही है, लेकिन, एक खबर ये भी आ रही है कि बहुत व्यस्त प्रोग्राम की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज 2027 तक संभव नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com