-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Team India Test Record Kolkata Eden Gardens Stats Ind Vs Sa 1st Test Match
ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रूका, पहला डे-नाईट टेस्ट हुआ, ईडन गार्डन में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
- Written By: अर्पित शुक्ला
IND Vs SA के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. 6 साल बाद ईडन गार्डन्स में टेस्ट मैच होने जा रहा है. ऐसे में एक नजर डालते हैं इस मैदान पर भारतीय टेस्ट टीम के आंकड़ों पर...

ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रूका, पहला डे-नाईट टेस्ट हुआ, ईडन गार्डन में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Ind Vs Sa 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। कोलकाता टेस्ट शुक्रवार से शुरू हो रहा है। कोलकाता में 5 साल के बाद टेस्ट मैच खेला जाएगा। आखिरी टेस्ट 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया था जिसमें भारतीय टीम पारी और 46 रन से विजयी रही थी। आइए जानते हैं कि कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है।
1934 में कोलकाता के ईडन गार्डन में पहला टेस्ट भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जो ड्रॉ रहा था। 1934 से लेकर 2019 तक इस मैदान पर 42 टेस्ट मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि 20 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। 9 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है।
वीवीएस लक्ष्मण हैं यहां के रन मशीन
दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ईडन गार्डन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। 10 टेस्ट मैचों में 110 की औसत से उन्होंने 1,217 रन बनाए। 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 281 रन की पारी भी इसमें शामिल है। 7 टेस्ट में 46 विकेट लेकर हरभजन सिंह इस वेन्यू पर सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
कैसा है रिकॉर्ड?
कोलकाता में भारतीय टीम को टेस्ट इतिहास की सबसे रोमांचक जीत मिली थी। 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में पहली पारी में फॉलोऑन खेलने के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी। उस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। भारत की पहली पारी 171 पर सिमट गई थी। फॉलोऑन खेलते हुए भारत ने दूसरी पारी 7 विकेट पर 657 रन बनाकर घोषित की थी। लक्ष्मण ने 281 और द्रविड़ ने 180 रन की पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें- अक्षर पटेल या कुलदीप यादव? कप्तान गिल ने बताया SA के खिलाफ प्लेइंग XI में किसे मिलेगी जगह
दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 376 रन की रिकॉर्ड और मैच विजयी साझेदारी हुई थी। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 384 का लक्ष्य मिला था। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 212 पर सिमट गई थी और 171 रन से मैच हार गई थी। हरभजन ने इस मैच में हैट्रिक सहित 13 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 टेस्ट जीत के क्रम को तोड़ा था।
कोलकाता में 2019 में खेला गया आखिरी टेस्ट डे-नाइट था, ये भारत में खेला गया एकमात्र डे-नाइट टेस्ट था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से शुरू हो रहे टेस्ट के भी रोमांचक होने की उम्मीद है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Team india test record kolkata eden gardens stats ind vs sa 1st test match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














