

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ ODI Series) की शुरुआत हो चुकी है। जहां, पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने सात विकेट से मात दी। जिसके बाद अब टीम इंडिया दूसरे वनडे मुकाबले में अपना बेस्ट देने की कोशिश करेगी। दूसरा वनडे मैच रविवार 27 नवंबर को खेला जाना है, जिसके लिए टीम हैमिल्टन पहुंच गई है। जहां, अर्शदीप (Arshdeep Singh) का अनोखा अंदाज़ देखने मिला।
हैमिल्टन पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों में शानदार उत्साह देखने मिला। बस से उतरते ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भांगड़ा करने लगे। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वी-शेप दिखाया। वहीं ऋषभ पंत और उमरान मलिक सहित टीम के अन्य सदस्य अपने फैंस को ऑटोग्राफ दिया। बीसीसीआई ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा, 'हैलो फ्रॉम हैमिल्टन।'
https://twitter.com/BCCI/status/1596319050627395584
बता दें कि, 23 साल के अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में हुए सीरीज के पहले मैच से अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि, अपने डेब्यू मुकाबले में वह कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाए। अर्शदीप सिंह ने 8।1 ओवरों में 68 रन खर्च किए, लेकिन एक भी विकेट वह हासिल नहीं कर पाए।
ज्ञात हो कि, इससे पहले अर्शदीप ने केवल टी20 मैच खेले हैं। जहां, उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा। अर्शदीप सिंह अब तक भारत के लिए 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 18.12 की औसत से 33 विकेट दर्ज हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 37 रन देकर चार विकेट रहा है, जो उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज किया था।