टीम इंडिया के गेंदबाज मुकेश कुमार ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

मुकेश कुमार ने काफी देसी अंदाज़ में शादी रचाई है। उन्होंने अपनी शादी का काफी एन्जॉय किया और हर फंक्शन में बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया।
Mukesh kumar and divya singh wedding photos
मुकेश कुमार और दिव्या सिंह की शादी की तस्वीरें (PIC Credit: X)
Published on: 
Updated on: 

अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बदौलत बेहद कम समय में भारतीय टीम का हिस्सा बने मुकेश कुमार अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। यूपी के गोरखपुर के एक होटल में उनकी शादी हुई है। उनकी पत्नी दिव्या सिंह छपरा के बनियापुर बेरुई गांव की रहने वाली हैं। अब 4 दिसंबर को मुकेश के गांव में बहुभोज का आयोजन किया जाने वाला है। मुकेश कुमार भारतीय टीम के शानदार गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों में टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में रहे हैं। उन्होंने तीसरे टी20 से पहले BCCI से अपनी शादी के लिए छूटी ले ली थी। जिसके बाद वह अपने घर चले गए थे।

मुकेश कुमार की दुल्हन दिव्या सिंह भी किसी अप्सरा से कम नज़र नहीं आ रही थी। लाल कलर के शादी के जोड़े में वह कहर ढा रही थीं। मुकेश कुमार और उनकी पत्नी दिव्या दोनों ही काफी सुंदर नज़र आ रहे थे। एक दूसरे का साथ पाकर वह कितने खुश हैं यह उन दोनों के चेहरे की ख़ुशी ही बता रही थी। मुकेश कुमार की शादी पूरे रीती-रिवाज के साथ हुई है। पारंपरिक तौर पर सभी रस्मों को निभाते हुए मुकेश और दिव्या एक दूजे के हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com