Team India बन सकती है ICC ODI World Rankings में नंबर वन, जानिए कब और कैसे

IND vs NZ 3rd T20 New Zealand vs India Match Tied due to rain india won series
PIC: BCCI/Twitter
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। इस दौरे में T20I Series जीतने के बाद अब भारत 3 मैचों की वनडे सीरीज (NZ vs IND ODI Series, 2022 India on New Zealand Tour) जीतने के लिए जान झोंक देगी। इस सीरीज में भारत की कप्तानी  शिखर धवन (Shikhar Dhawan) करेंगे। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार, 25 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन उसे एक बार फिर शिखर पर पहुंचा सकता है।

गौरतलब है कि, ICC ODI World Rankings की हालिया ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया से 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से शिकस्त मिलने के बाद इंग्लैंड एक पायदान नीचे खिसक गया है। 

फिलहाल टीम इंडिया इस रैंकिंग में न्यूज़ीलैंड से केवल 2 प्वाइंट्स पीछे है। ऐसे में यदि भारत शुक्रवार से आरंभ हो रही 3 मैचों की सीरीज में यदि न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा देता है, तो भारत टॉप पर विराजमान हो सकता है। यदि टीम इंडिया 3 के 3 मैच जीत जाती है, तो भारत की आईसीसी रेटिंग प्वाइंट्स 116 हो जाएंगे। इंग्लैंड से 3 ज्यादा। यदि भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करता है, तो इंग्लैंड की बराबरी करेगा।

ऐसे बनेगी टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में टॉप

फिलहाल टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। यानी, शिखर पर मौजूद न्यूज़ीलैड से 2 पॉइंट्स पीछे। 3-0 से सीरीज जीतने पर भारत छलांग लगाकर शिकार पर पहुंच जाएगा। यदि टीम इंडिया 2-1 से सीरीज जीतती है, तो इस हालत में भारत और इंग्लैंड के समान प्वाइंट्स 113 हो जाएंगे। ऐसे में भारत के पास बढ़िया मौका है।