दूसरे मैच से पहले विराट कोहली के साथ नज़र आया बांग्लादेश का यह खिलाड़ी, जानें क्या है पूरा माजरा

VIRAT
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh Test Series) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वहीं, इस सीरीज का पहला मैच भारत ने जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, इस सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ तस्वीर शेयर की हैं। 

सोमवार को तस्कीन अहमद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में तस्कीन अहमद के साथ विराट कोहली नज़र आ रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी फ्लाइट में बैठे हुए दिखाई दे रहे है। तस्कीन ने विराट कोहली को टैग करते हुए #Legend के साथ फोटो का कैप्शन लिखा, ‘दूसरे टेस्ट की ओर नजर है। सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि, विराट कोहली पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल एक रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, दूसरी पारी में वह नाबाद 19 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट शतक साल 2019 में ईडन गार्डंस में बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में लगाया था।