सूर्यकुमार शीर्ष पर बरकरार, अर्शदीप कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 23वीं रैंकिंग पर

T20I rankings Suryakumar Yadav consolidates top spot, Arshdeep singh surges to career-best 23rd in T20I rankings
Published on: 
Updated on: 

दुबई: शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC) में शीर्ष स्थान कायम रखा है जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 23वीं पायदान पर पहुंच गए हैं।

यादव ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) में अब तक पांच मैचों में 200 के करीब स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाये हैं। वह कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 869 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। भारत के पिछले ग्रुप मैच में यादव ने 25 गेंद में 61 रन बनाये थे। न्यूजीलैंड के डेवोन कोंवे उनके बाद दूसरे स्थान पर हैं जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चौथे स्थान पर हैं।

भारतीय उपकप्तान के एल राहुल पांच पायदान चढकर 16वें स्थान पर हैं जबकि विराट कोहली 11वें और रोहित शर्मा 18वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप चार पायदान चढकर 23वें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी उनसे एक पायदान ऊपर हैं।

स्पिनर आर अश्विन पांच पायदान चढकर 13वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा शीर्ष पर है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 15 विकेट लिये। हरफनमौलाओं की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स शीर्ष दस में पहुंच गए हैं। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com