'वर्ल्ड कप पर ध्यान दें, क्योंकि...' पाकिस्तान दौरे को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान

T20 World Cup Super Important Rohit Sharma Not Bothered With Recent Tensions Between BCCI, PCB
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाने वाला है। यह मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जाने वाला है। वहीं, एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाने वाला है। वहीं, अगले साल पाकिस्तान में होने वाले वनडे एशिया कप को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने एक बयान में कहा था कि, भारतीय टीम अगले साल पाकिस्तान में होने वाले वनडे एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान दौरा नहीं करेगी। जय शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान को मिर्ची लग गई। वहीं, पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी भारत का बहिष्कार करने के सलाह दे रहे है। तो कुछ कह रहे है कि, पाकिस्तान को भी अगले साथ 2023 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाना चाहिए।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले रोहित शर्मा ने इस मामले में अपनी राय दी है। रोहित शर्मा ने इस मामले में कहा, 'आइए वर्ल्ड कप पर ध्यान दें क्योंकि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। बाद में क्या होगा इसकी चिंता नहीं है। बीसीसीआई फैसला करेगा। हम कल के खेल के लिए अच्छी तरह से तैयारी कर रहे हैं।'

रोहित ने आगे कहा, 'हम जानते हैं कि पाक की गेंदबाजी कितनी अच्छी है, हमारे पास अनुभवी बल्लेबाजी है। अच्छा है 2 ऐसे प्रतियोगी आमने सामने आते है। हम जानते हैं कि उनकी गेंदबाजी हमें चुनौती देगी। हमारे बल्लेबाज तैयार रहेंगे। हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर चर्चा की, फील्डिंग भी महत्वपूर्ण है।' 

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच पर पूरी दुनिया की नज़रें तिकी हुई है। लेकिन, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com