

नयी दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दोनों की काफी चर्चा हो रही है। ऋषभ पंत जहा खेलने जाते वहां उर्वशी पहुंच जाती है। लोगों का कहना है कि, उर्वशी रौतेला इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पीछे हाथ धोकर पीछे पड़ गई हैं। इससे पहले उर्वशी और ऋषभ पंत के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर बहस हो चुकी है। लेकिन, समय के साथ बहस कम हो गयी। लेकिन, अब उर्वशी रौतेला फर ऋषभ पंत का पीछा करने लग गई है।
हाल ही में टीम इंडिया (Team India) इस महीने से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। इस टीम में ऋषभ पंत भी शामिल है। वहीं, दूसरी तरफ उर्वशी ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि, वह भी ऑस्ट्रेलिया जा रही है। उर्वशी ने फ्लाइट में बैठी अपंनी तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। इसके बाद फैंस ने एक बार फिर उर्वशी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और साथ ही मांग में सिंदूर भी भरा हुआ है। उर्वशी रौतेला (Rishabh Pant) ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'प्रेम में पड़ी प्रेमिका को, सिंदूर से प्रिय कुछ नहीं होता। सारी रस्म रिवाज के साथ चाहिए, उम्र भर का साथ पिया तुमसे।' हालांकि, इस पोस्ट में कही भी ऋषभ का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन, फैंस इस पोस्ट को ऋषभ से जोड़ रहे है।
सोशल मीडिया पर कई लोग उर्वशी के पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'पंत को छोड़ दो वर्ल्ड कप के लिए प्लीज।' वहीं एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'वर्ल्ड कप के बाद हम शादी करवा देंगे, लेकिन प्लीज उसको डायवर्ट मत करो।'