T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या ने ट्वीट कर कहा-'वह हमेशा की तरह...'

t20 world cup-hardik-pandya-tweet-goes-viral-after-jasprit-bumrah-officially-ruled-out-of-t20-world-cup
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली: अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोट के टी20 वर्ल्ड कप से आधिकारिक रूप से बाहर हो गए।

 बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह ने एक बयान में बताया कि,  जसप्रीत बुमराह आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए हैं। बुमराह का बाहर होना भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।  बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा है।

हार्दिक  पांड्या ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, '' मेरा जस्सी (जसप्रीत बुमराह) हमेशा की तरह मजबूती से वापसी करेगा, जैसा कि वह करता है। जसप्रीत बुमराह''

बता दें कि, जसप्रीत पीठ दर्द से परेशान रहे हैं। वह साल 2019 में इस वजह से टीम से बाहर हुए थे। वहीं, इस साल भी वह एशिया कप में चोटिल होने के चलते खेल नहीं पाए थे। बीसीसीआई जल्द ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगा। बता दें कि, बुमराह से पहले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com