IPL में धमाल मचाने के बाद टी20 वर्ल्ड कप में दिखेंगे जैक फ्रेसर मैकगुर्क और मैथ्यू शॉर्ट, ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व खिलाड़ी के रूप में होंगे शामिल

ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेसर मैकगुर्क और मैथ्यू शॉर्ट एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व खिलाड़ी होंगे।
T20 World Cup 2024 Australia Reserve player Jake Fraser McGurk and Matthew Short
जेक फ्रेजर मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आक्रामक बल्लेबाज जैक फ्रेसर मैकगुर्क और मैथ्यू शॉर्ट एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये आस्ट्रेलिया के रिजर्व खिलाड़ी होंगे। बाईस वर्ष के मैकगुर्क ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिये शानदार प्रदर्शन किया है।

अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं कर सके मैकगुर्क को टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि आस्ट्रेलिया के पास शीर्ष तीन स्थानों के लिये डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श पहले से हैं। बल्लेबाजी हरफनमौला शॉर्ट ने आस्ट्रेलिया के लिये पिछले 14 में से नौ टी20 मैच खेले हैं। इनमें से पांच में उन्होंने पारी का आगाज किया और पिछले दो सत्र में वह बिग बैश लीग भी खेल चुके हैं।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, ‘‘आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सुझाव दिया था कि विश्व कप में एक रिजर्व साथ लेकर जायेंगे लेकिन अब वे शॉर्ट के साथ फ्रेसर मैकगुर्क को भी ले जा रहे हैं।'' आस्ट्रेलियाई टीम बृहस्पतिवार को वेस्टइंडीज रवाना होगी।

उसे त्रिनिदाद में 28 और 30 मई को नामीबिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं। हेड, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल प्लेआफ खेलने के बाद टीम से जुड़ेंगे। आस्ट्रेलिया को पांच जून को बारबाडोस में ओमान के खिलाफ पहला मैच खेलना है।

(एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com