-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- T20 World Cup 2024 Andre Russell On Sunil Narine Retirement
सुनील नारायण लेंगे संन्यास वापस! आंद्रे रसेल ने कहा- वह वेस्टइंडीज को दे सकते हैं खुश होने का मौका
- Written By: मृणाल पाठक
टी20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों ने सुनील नारायण ने संन्यास वापस लेने का आग्रह किया, हालांकि नारायण संन्यास से वापसी नहीं करने का मन बना चुके हैं।

आंद्रे रसेल और सुनील नारायण (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चेन्नई: सुनील नारायण ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास से वापसी नहीं करने का मन बना लिया है लेकिन वेस्टइंडीज के उनके साथी आंद्रे रसेल का मानना है कि वह ऐसे खिलाड़ी है जिसकी कमी टीम को महसूस हो रही है। रसेल ने कहा कि नारायण संन्यास से वापसी कर कैरेबियाई देशों को खुश होने का मौका दे सकते हैं।
इस 35 साल के अबूझ स्पिनर ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय 2019 में खेला था। वह आईपीएल के इस सत्र गेंद और बल्ले से कमाल के प्रदर्शन से वह सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्होंने 13 मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 482 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 179.85 का रहा है।
नारायण ने इसके साथ ही 22 की औसत से 16 विकेट लिये हैं। उन्होंने बड़े स्कोर वाले इस आईपीएल सत्र में सात से कम के इकॉनोमी रेट से रन खर्च किये हैं। रसेल ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के कार्यक्रम ‘क्रिकेट लाइव’ पर कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं सुनील के लिए बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि 500 रन के करीब पहुंचना कोई मजाक नहीं है। वह प्रमुख गेंदबाज होने के नाते जो चार ओवर गेंदबाजी करते हैं और इस सत्र उनके नाम 16 विकेट भी हैं। यह उसके अंदर की हरफनमौला खिलाड़ी को दर्शाता है।”
सम्बंधित ख़बरें
मिल गया आंद्रे रसेल का तोड़! कोच अभिषेक नायर ने शॉर्टलिस्ट किए 3 नाम, KKR के ये फिनिशर मचाएंगे तहलका
आंद्रे रसेल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
IPL 2026 से पहले आंद्रे रसेल ने लिया संन्यास, KKR के लिए संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
आंद्रे रसल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला
नारायण के प्रदर्शन से केकेआर आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में सफल रही है।रसेल ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप के लिए उनसे वापसी की गुजारिश की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगाता है उन्हें वापसी के बारे में सोचना चाहिये। टीम चयन से दो सप्ताह पहले मैं उनका मन टटोलने की कोशिश कर रहा था। (शेरफेन) रदरफोर्ड और मैंने उनसे बात करने की कोशिश की और कहा कि सिर्फ इस विश्व कप के लिए क्या आप संन्यास वापस ले सकते हैं।”
उन्होंने कहा, ‘‘वह ऐसे खिलाड़ी है जिसकी कमी टीम को महसूस हो रही है। लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है और मैं भी उसके निर्णय का सम्मान करता हूं। मेरा मानना है कि अगर वह अपना फैसला बदलते हैं तो पूरा वेस्टइंडीज खुश होगा।”
(एजेंसी)
T20 world cup 2024 andre russell on sunil narine retirement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
Jul 27, 2026 | 02:58 PMAkola News: मोर्णा नदी विकास परियोजना DPR में खामियां, केंद्र से मंजूरी फिर अटकी
Jul 27, 2026 | 02:54 PMMP के 6 हजार संविदा बिजली कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी, ऊर्जा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
Jul 27, 2026 | 02:51 PMनागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त
Jul 27, 2026 | 02:50 PM50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PMरावण के किरदार का दबाव महसूस कर रहे हैं यश, NTR और अरविंद त्रिवेदी को लेकर कही बड़ी बात
Jul 27, 2026 | 02:46 PM‘मुझे लगातार गालियां और धमकियां मिल रहीं’, पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत
Jul 27, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM














