टी20 विश्व कप का ख़िताब जीतने वाली टीम पर होगी धन वर्षा, हारने वालों को भी मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

T20 World Cup 2022 winning Prize Money revealed winning team will get 13 crore
PIC: ICC/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: अगले महीने यानी 16 अक्टूबर से टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया (Australia) में होना है। इसके शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अब इसका खुलासा हो गया है कि, जो भी इस बार विश्व कप का ख़िताब जीतेगी उस टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी। आईसीसी (ICC) ने टी20 विश्वकप 2022 के लिए प्राइज मनी (T20 World Cup 2022 winning Prize Money) का ऐलान कर दिया है। 

इसके अलावा टूर्नामेंट में हारने वाली टीम को भी रुपये दिए जाएंगे। हालांकि आईसीसी ने इसे अमेरिकी डॉलर में बताया है। इस बार विनर टीम को 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। आईसीसी ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इस ट्वीट में बताया गया है कि इस बार के लिए किसे, कितनी इनामी राशि मिलेगी।

https://twitter.com/ICC/status/1575742458901716994

टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को करीब 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जबकि फाइनल में हारने वाली टीम को 6.52 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली टीम भी भारी रकम उठाएगी। सेमीफाइनल मुकाबला जो भी टीम हारती है उसे 3.26 करोड़ रुपये मिलेंगे।

वहीं, टी20 विश्वकप के सुपर 12 में जीत दर्ज करने वाली टीम को 32 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। जबकि सुपर 12 एग्जिट वाली टीम को 57 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं फर्स्ट राउंड जीतने पर और एग्जिट होने पर 32-32 लाख रुपये मिलेंगे। 

T20 विश्व कप 2022 के लिए पुरस्कार राशि

  • विजेता - 13 करोड़ रुपये
  • उपविजेता - 6.52 करोड़ रुपये
  • सेमीफाइनल हारने पर - 3.26 करोड़ रुपये
  • सुपर 12 जीत - 32 लाख रुपये
  • सुपर 12 एग्जिट - 57 लाख रुपये
  • पहले दौर की जीत - 32 लाख रुपये
  • पहले दौर से बाहर निकलने पर - 32 लाख रुपये