

मेलबर्न: टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान (NZ vs AFG) के बीच आज बुधवार यानी 26 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाना था। लेकिन लगातार हो रही बारिश (Rain Delays NZ vs AFG Match) की वजह से यह मुकाबला शुरू नहीं हो पाया है।
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था। लेकिन, बारिश की वजह से अब तक मैच शुरू नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं, बारिश की वजह से अब तक दोनों टीमों के बीच टॉस भी नहीं हो पाया है।
https://twitter.com/ICC/status/1585194073933156352
बता दें कि, न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों के बड़े अंतर से हराया है। जबकि, अफगानिस्तान की इस अभियान में शुरुआत ख़राब हुई है। टीम को इंग्लैंड के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।