

-विनय कुमार
आज ICC T20 World Cup, 2022 के ताज़ा सीज़न का पहला सेमीफाइनल मैच सिडनी के मैदान में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच (Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Semifinal, 2022) खेला जाएगा। जो टीम जीतेगी, वह फाइनल में कदम रखेगी। आज के मुकाबले में पाकिस्तान के घातक गेंदबाज शादाब खान (Shadab Khan) क्रिकेट के इतिहास में नई मिसाल कायम कर सकते हैं। वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ गेंदबाज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उनके पास आज मौका है।
गौरतलब है कि, ICC के नॉकआउट मुकाबलों में जब भी भी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत हुई है, पाकिस्तान ही जीता है। ऐसे में पाकिस्तान उसी रौब के साथ मैदान में उतरेगा। वहीं, उसके लिए अबकी बार उतना आसान भी नहीं नजर आ रहा है, क्योंकि, न्यूजीलैंड का T20I Cricket में हाल के परफॉर्मेस बेहतरीन फॉर्म का नजराना पेश कर रहे हैं।
रिकॉर्ड्स बताते हैं कि आज शादाब खान (Shadab Khan) पाकिस्तान क्रिक्रेट टीम के पूर्व गेंदबाज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि, T20I Cricket में शाहिद अफरीदी अपने करियर में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले पाकिस्तानी बोलर अब तक रहे हैं। उन्होंने T20I Cricket में अपने करियर में 98 विकेट चटकाए थे। और, शादाब खान के खाते में 97 विकेट हैं। आज 1 विकेट लेते ही वो शाहिद अफरीदी की बराबरी कर लेंगे और उससे ज्यादा चटकाने पर अफरीदी को पछाड़ते हुए एक नई मिसाल पाकिस्तानी क्रिकेट के इतिहास में कायम करेंगे।
इतिहास बताता है कि शाहिद अफरीदी ने अपने करियर में कुल खेले 99 T20I मैचों में 98 विकेट। चटकाए थे। वहीं, शासन खान का औसत उनसे बेहतर नज़र आता है। शादाब खान ने अर्जित किए थे तो वहीं शादाब ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले तक कुल खेले सिर्फ 82 T20I मैचों में 97 विकेट चटकाए हैं।
वैसे समूची दुनिया की बात की जाए, तो T20I Cricket में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान टिम साउदी (Tim Southee) के नाम हैं। साउदी ने अब तक खेले कुल T20I मैचों में कुल 129 विकेट हासिल किए हैं और करियर अभी जारी है। उनके बाद दूसरे पायदान पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) आते हैं, जिन्होंने अब तक कुल 128 विकेट चटकाए हैं। तीसरे नंबर पर 122 विकेट के साथ अफ़ग़ानिस्तान के राशिद खान (Rashid Khan), चौथे स्थान पर 109 विकेट के साथ ईश सोढ़ी, और 107 विकेट के साथ श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) पांचवें पायदान पर हैं।