-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- T20 World Cup 2022 Scotland Beat Two Time T20 World Champion West Indies
स्कॉटलैंड ने दो बार के टी20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया
- Written By: काजल चोपड़े

होबार्ट: स्कॉटलैंड (Scotland vs West Indies) ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को यहां वर्षा से बाधित टी20 विश्व कप (T20 world cup 2022) के ग्रुप बी मैच में दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को 42 रन से हराकर उलटफेर किया। वेस्टइंडीज (West Indies) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद स्कॉटलैंड ने सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से की 53 गेंद में नौ चौकों से नाबाद 66 रन की पारी से पांच विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
स्कॉटलैंड (Scotland) ने इसके बाद टी20 विश्व कप के इतिहास में दो खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम वेस्टइंडीज को 18.3 ओवर में सिर्फ 118 रन पर समेटकर आसान जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज को सुपर 12 चरण में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए अब बुधवार को जिंबाब्वे को हर हाल में हराना होगा। दूसरी तरफ रिची बेरिंगटन की अगुआई वाली टीम को सुपर 12 चरण में जगह बनाने के लिए अपने यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी आयरलैंड को हराना होगा।
बेरिंगटन ने कहा, ‘‘हमें उतने टी20 मैच खेलने को नहीं मिले जितने हम चाहते थे लेकिन हमने 50 ओवरों का काफी क्रिकेट खेला है। यह उस कौशल को छोटे प्रारूप में दिखाने से जुड़ा है।” अपने स्पिनरों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने महत्वपूर्ण क्षणों में हमारे लिए शानदार काम किया। वॉट ने अच्छी शुरुआत की और वह हमेशा महत्वपूर्ण विकेट लेते हैं। लीस्क ने भी लगातार चार ओवर काफी अच्छी तरह डाले।”
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup 2026 में सबसे खतरनाक साबित होंगे हेटमायर, वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप ने बांधे तारीफों के पुल
T20 World Cup 2026 में वेस्टइंडीज ने किया जीत के साथ शुरुआत, स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया
T20 World Cup में हैट्रिक लेकर रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के लिए ऐसा कारनामा करने वाले…
T20 World Cup में शिमरोन हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
हार से निराश विंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने कहा, ‘‘हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और दो मैच जीतने होंगे। हमें जवाबदेही और जिम्मेदारी लेनी होगी।” बारिश के कारण 20 मिनट के ब्रेक ने भी स्कॉटलैंड की राह आसान कर दी क्योंकि बेवेरिव ओवल में परिस्थितियां धीमी हो गईं। बाएं हाथ के स्पिनर मार्क वॉट ने गेंदबाजी का आगाज किया और चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
आफ स्पिनर मार्क लीस्क ने भी 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए। धीमे हालात के बीच 161 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज के लिए काफी बड़ा साबित हुआ क्योंकि टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई नहीं थी और टीम को बीच के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की कमी खली। सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स ने 13 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के से 20 रन बनाकर वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दिलाई। मुन्से ने हालांकि तीसरे ओवर में डीप मिडविकेट पर मायर्स का शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया।
दूसरे सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग भी 15 गेंद में 17 रन बनाने के बाद पावर प्ले के भीतर पवेलियन लौट गए जिससे वेस्टइंडीज की टीम कभी नहीं उबर पाईं। ऑफ स्पिनर लीस्क ने इसके बाद कप्तान पूरन को आउट करके वेस्टइंडीज की परेशानी बढ़ाई। टीम का स्कोर 10 ओवर में पांच विकेट पर 69 रन था। जेसन होल्डर ने 33 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 38 रन की पारी खेलकर हार के अंतर को कम किया।
इससे पहले मुन्से ने स्कॉटलैंड को तेज शुरुआत दिलाई जिससे टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 54 रन बनाए। बारिश के कारण 20 मिनट के ब्रेक टीम की लय टूट गई और खेल दोबारा शुरू होने पर वेस्टइंडीज ने उनका स्कोर 12 ओवर में तीन विकेट पर 83 रन कर दिया। मुन्से ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और डेथ ओवरों में कुछ बड़े शॉट खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। स्कॉटलैंड ने अंतिम चार ओवर में 38 रन जोड़े।(एजेंसी)
T20 world cup 2022 scotland beat two time t20 world champion west indies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














