रिले रॉसो ने जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को दिए 206 रनों का लक्ष्य

T20 World Cup 2022 SA vs BAN Rilee Rossouw scored a century, South Africa set a target of 206 runs for Bangladesh
PIC: ICC/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 27 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश (SA vs BAN) के बीच मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला सिडनी में हो रहा है, जहां साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपनी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 205 रन बनाए। टीम के लिए रिले रॉसो (Rilee Rossouw) ने शतकीय पारी खेली। 

रिले रॉसो ने सबसे ज्यादा 109 रन बनाए। उनके अलावा क्विंटन डिकॉक ने 63 रनों की पारी खेली। वहीँ, बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने दो विकेट अपने नाम किए। जबकि अफीफ हुसैन और तास्किन अहमद ने एक-एक विकेट चटकाया। 

https://twitter.com/ICC/status/1585497775726272518

रिले रॉसो ने इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला शतक लगाया। वहीँ टी20 करियर में उनका यह दूसरा शतक है। रॉसो ने लगातार दूसरे टी20 पारी में शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ चार अक्टूबर को इंदौर में खेले गए मुकाबले में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। जबकि, उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। रॉसो ने अपनी इस 56 गेंद की पारी में सात चौके और आठ छक्के जड़े हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com