ख़राब फॉर्म के बाद भी केएल राहुल को मिला कोच द्रविड़ का साथ, कहा- वो ही करेंगे ओपनिंग

KL Rahul And Rahul Dravid
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में टीम इंडिया (Team India) को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। जिसकी वजह से टीम को भी काफी सफर करना पड़ रहा है। कई पूर्व दिग्गज भी राहुल की फॉर्म पर सवाल उठा चुके हैं। लेकिन, अब टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने ने साफ़ कर दिया है कि, केएल राहुल टीम में बने रहेंगे। 

राहुल द्रविड़ ने केएल राहुल का बचाव करते हुए, ये कह दिया है कि, वर्ल्ड कप के बाकी बचे हुए मैचों में भी केएल राहुल ही कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत के ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे। दरअसल, ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि, खराब फॉर्म के कारण केएल राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि, केएल राहुल टीम का हिस्सा रहेंगे। 

राहुल द्रविड़ ने केएल को शानदार खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि, ''केएल राहुल एक बेहतरीन खिलाड़ी है। हमें पूरा भरोसा है कि केएल राहुल मजबूत तरीके से वापसी करने में कामयाब होगा। ऑस्ट्रेलिया के हालात ओपनर्स के लिए बेहद मुश्किल चुनौती होते हैं। मुझे और रोहित शर्मा को इस बारे में कोई भी डाउट नहीं है कि ओपनिंग का जिम्मा कौन संभालेगा। केएल राहुल बड़ा प्रभाव छोड़ते हैं इसलिए हम इस बारे में कुछ नहीं सोच रहे हैं।''

इसके अलावा दिनेश कार्तिक भी टी20 वर्ल्ड कप में ख़राब फॉर्म से गुजर रहे हैं। जिसके बाद उनकी भी टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। जिसके लेकर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, ''दिनेश कार्तिक बेहद मुश्किल पोजिशन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमें ऐसे खिलाड़ियों का साथ देने की जरूरत है।''

गौरतलब है कि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए दिनेश कार्तिक चोटिल हो गए थे। वह कमर के दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में दो नवंबर को होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में दिनेश कार्तिक के स्थान पर ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com