

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने मिला। जहां, साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स (SA vs NED) के हाथों 13 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पॉइंट्स टेबल के पूरे समीकरण में बड़ा बदलाव हो गया।
टीम इंडिया (Team India) सेमीफाइनल में पहुंच गई, जबकि साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस ज़्यादा हो गए थे। जिसका फायदा पाकिस्तान ने उठाया और बांग्लादेश को 5 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
https://twitter.com/ICC/status/1589160246941028352
इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। जहां, टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 127 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम ने यह लक्ष्य 18.1 ओवर में ही हासिल कर दिया है और बांग्लादेश को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान के इस मैच में जीत के हीरो उनके स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में पाकिस्तान ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में शुरुआत काफी ख़राब रही थी। एक समय तो ऐसा भी आया था, जब पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर नजर आ रही थी। लेकिन, बाद में टीम ने शानदार कमबैक किया और अब सेमीफाइनल में जगह बना ली है।