नीदरलैंड्स ने खोला जीत का खाता, जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर

Netherlands to seal a victory against Zimbabwe in Adelaide
PIC: ICC/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: इस साल टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में कई तरह के रोमांचक मैच देखने मिल रहे हैं। ऐसे में आज सुपर-12 के ग्रुप-2 के मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने मिला। जहां, नीदरलैंड्स ने एडिलेड में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे (NED vs ZIM) को करारी शिकस्त दी। इस मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, अब जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर भी हो गई है। 

जिम्बाब्वे की टीम पॉइंट्स टेबल में 4 मैचों में 3 अंक लेकर चौथे नंबर पर है। टीम को अपना आखिरी मैच भारत के साथ खेलना है। जिसमें उसे जीत के अलावा दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं, नीदरलैंड्स भले ही इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही, लेकिन इस जीत से टीम को कोई फ़ायदा नहीं मिलेगा। क्योंकि, नीदरलैंड्स टीम पहले से ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। हालांकि, इस जीत की अच्छी बात ये है कि, टीम ने अपनी जीत का खाता खोला है। 

https://twitter.com/T20WorldCup/status/1587705430813409280

नीदरलैंड्स की टीम की जीत के हीरो रहे ओपनर मैक्स ओडॉड। जिन्होंने अपनी पारी में 47 गेंदों में 52 रनों बनाए। उनके अलावा टॉम कूपर ने 29 गेंदों में 32 रन बनाए। इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में केवल 117 रन पर ही ढेर हो गई थी।

जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स टीम ने 5 विकेट खोकर 2 ओवर पहले ही टारगेट को हासिल कर लिया। नीदरलैंड्स की इस जीत के लिए उनके गेंदबाजों को भी श्रेय दिया जा रहा है। जहां, तेज गेंदबाज वैन मीकरन, ग्लोवर, वैन बीक, डी लीडे ने बेहतरीन गेंदबाजी कर जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। फ्रेड क्लासेन ने 4 ओवर में महज 17 रन देकर 1 विकेट चटकाया। जबकि वैन मीकरन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। साथ ही ग्लोवर-वैन बीक लीडे को 2-2 विकेट मिले।

ज्ञात हो कि, जिम्बाब्वे की तरफ से सिकंदर रजा के अलावा कोई और बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं पाया। सिर्फ शॉन विलियम्स ने 28 और सिकंदर रजा ने 24 गेंदों में 40 रन बना पाए। लेकिन, 15वें ओवर में रजा के आउट होने के बाद से ही, टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में असफल रही। 

Navbharat Live
navbharatlive.com