

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत ने जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया (Team India) ने 71 रन से इस मुकाबले में जीत हासिल की है। इसी के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुंच गया है। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए। जहां, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ा। अब भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा, जो 10 नवंबर को खेला जाएगा।
https://twitter.com/ICC/status/1589216962424586240
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी आकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर ली है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 25 गेंदों में 61 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके जड़े। मैच में सूर्या ने 23 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह किसी भी टी20 वर्ल्ड कप सीजन में चौथी सबसे तेज फिफ्टी है, जो किसी भारतीय ने लगाई है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह के नाम है।
इसके अलावा, सूर्यकुमार ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली अपनी इस पारी में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह इस साल जनवरी से अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह मुकाम उन्होंने अपने 28वें मैच में हासिल किया है। अब तक सूर्या के 1026 रन हो गए हैं।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया यह मैच काफी शानदार रहा। इस मैच में भारत ने आसानी से 71 रनों से जीत दर्ज कर ली। मैच में भारत ने टीस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और जिम्बाब्वे के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में केएल राहुल और सूर्या ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इस मैच में आर। अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किया। जबकि, हार्दिक पंड्या और शमी ने दो-दो विकेट लिए। वहीँ भुवनेश्वर, अर्शदीप और अक्षर के खाते में एक विकेट आए।