

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का सबसे बड़ा मुकाबला आज खेला जाना है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न (Melbourne) क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में आज अपने अभियान का आगाज करेंगी। भारत इस मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेगी और पिछली हार का बदला लेने की कोशिश करेगी। ऐसे में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी। तो चलिए जानते हैं IND vs PAK मुकाबले की कुछ अहम जानकारियां…
India vs Pakistan Super 12 Match रविवार 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
Ind vs Pak Super 12 Match 4 भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 1 बजे होगा।
India vs Pakistan Super 12 Match 4 का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं, जहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा तो इस मैच का प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं।
अगर आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान/शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।