

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड (IND vs ENG) से आज यानी गुरुवार 10 नवंबर को होना है। इस मैच का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। ऐसे में अगर इस मुकाबले टीम इंडिया (Team India) इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो वह 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचेगी। ऐसे में टीम इंडिया पूरी कोशिश करेगी आज इंग्लैंड को शिकस्त देने की।
वहीं, अगर इस टूर्नामेंट के इतिहास देखें तो, इंग्लैंड के खिलाफ भारत 2-1 से आगे है। वह एडिलेड में होने वाले मुकाबले में इंग्लिश टीम को हराकर अपनी बढ़त हासिल कर फाइनल में जाना चाहेगा। बता दें कि, बीते बुधवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। ऐसे में अगर भारत आज जीत दर्ज कर लेता है तो फाइनल में लोगों को भारत-पाक की तगड़ी भिड़ंत देखने मिल सकती है। हालांकि, यह सब आज के मुकाबले पर निर्भर करता है कि, इंग्लैंड या भारत कौन फाइनल में जगह बनाने में कामयाब होता है। तो चलिए जानते हैं, कहां देखें मैच का लाइव स्ट्रीमिंग…
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर यानी गुरुवार को है।
भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से है। जबकि टॉस एक दोपहर 1:00 बजे होगा।
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) एप पर देखी जा सकती है।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक/ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन/युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान/फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन और आदिल राशिद।