पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद झूम उठे रोहित शर्मा, विराट कोहली को गोद में उठाकर मनाया जश्न- Video

Rohit Sharma lifted Virat Kohli after winning the match against Pakistan Video
PIC: Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारत ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। बीते रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को मात देकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में जीत के हीरो रहे विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। जिसकी चारों तरफ जमकर चर्चा भी हो रही है। विराट कोहली की बेहतरीन पारी के बदौलत ही भारत पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर पाया। ऐसे में इस मुकाबले को जीतने के बाद हर खिलाड़ी जीत की जश्न में डूबा दिखा। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तो विराट कोहली को गोद में ही उठा लिया था। 

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने इस मैच में 82 रनों की पारी नाबाद पारी खेली। जब रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर सिंगल लिया और भारत ने मैच अपने नाम किया, तब विराट कोहली के अलावा पूरा भारत खुशी से झूम उठा। इतना ही नहीं, जीत के बाद हर भारतीय खिलाड़ी दौड़कर विराट को गले लगाने मैदान में आ गया। इस समय रोहित शर्मा कहां पीछे रहते। वह मैदान पर आकर तुरंत कोहली को गोद में उठा लिए। 

https://twitter.com/john_koteshwar/status/1584159613288488961

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, रोहित शर्मा इतने खुश होते हैं कि, सीधे आकर विराट कोहली को गोद में उठा लेते हैं और ख़ुशी से झूमने लगते हैं। उसके बाद वह कोहली को गले लगाकर धमाकेदार जीत की बधाई भी देते हैं। 

बता दें कि, इस मैच में विराट कोहली जीत के बाद भावुक नज़र आए थे। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, कोहली पहले तो ख़ुशी से झूमने लगे थे। लेकिन, बाद में उनके आँखों में आंसू भी देखा गया। कोहली को इससे पहले कभी ऐसे नहीं देखा गया। इस बात को खुद मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले भी मानते हैं। 

https://twitter.com/thebharatarmy/status/1584356252435763201

https://twitter.com/bhogleharsha/status/1584154115210612738

इतना ही नहीं, कप्तान रोहित शर्मा को भी इस मुकाबले से पहले भावुक देखा गया। जब भारत का राष्ट्रगान चल रहा था, उस वक्त रोहित शर्मा इमोशनल हो गए थे। रोहित शर्मा की आंखों से आंसू निकलने वाले थे, लेकिन तभी उन्होंने उन्होंने खुद को संभाल लिया। पाकिस्तान के खिलाफ यह जीत कितनी अहम है, यही बताता है कि, कोहली-रोहित जैसे भी प्लेयर भी भावुक हो गए थे। 

https://twitter.com/womenin_blue/status/1584093521543561216

हालांकि, मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में मैदान पर उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल दोनों ने ही अपना विकेट जल्दी खो दिया था। हालांकि बाद में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने मिलकर भारत की पारी संभाली। यह मुकाबला आखिरी गेंद तक गया, जिसमें अश्विन ने सिंगल लिया और भारत ने जीत दर्ज कर पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया।  

Navbharat Live
navbharatlive.com