Man Of The Match का अवॉर्ड लेने के लिए आतुर दिखे सूर्यकुमार यादव, बोले- लाओ भाई...

Suryakumar Yadav, eager to receive the Man Of The Match award, said - lao-bhaiya-do...
Screengrab From Posted Video
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में टीम इंडिया (Team India) का दूसरा मुकाबला नीदरलैंड (IND vs NED) के खिलाफ था। यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार (27 अक्टूबर) को खेला गया, जहां भारत ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 56 रनों से मात दी। इस जीत के साथ भारत ग्रुप-2 के प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल नंबर-1 पर बैठ गया है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैच ऑफ़ थे मैच भी चुना गया। 

सूर्यकुमार यादव ने नीदरलैंड के खिलाफ केवल 25 गेंदों में नाबाद 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। अपनी पारी में सूर्या ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। उनकी इसी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अवॉर्ड सेरेमेनी में सूर्या ने अपने व्यवहार से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल जब घोषणा हुई कि वह प्‍लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं तो सूर्या ने फैन से कहा, 'लाओ भैया दे दो।' 

https://twitter.com/Vaishnaviiyer14/status/1585579369619083265

सूर्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हैं। मैच के बाद सूर्या ने कहा, 'जब मैं बल्‍लेबाजी करने गया तो स्थिति बेहद सरल थी। मुझे उस समय केवल रनगति में इजाफा करना था। मैंने एक बॉल को डिफेंस करने के बाद खुलकर अपने शॉट्स खेले। मंशा साफ थी कि हमें प्रति ओवर 8-10 रन बनाने होंगे ताकि बड़ा स्कोर बनाया जा सके और गेंदबाज इसे डिफेंड कर पाएं। चीजें जिस तरह हुईं, उससे मैं काफी खुश हूं। कोहली के साथ बल्‍लेबाजी करने में मजा आया।' 

मैच की बात करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जहां, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इन सबके के कमाल की पारी के बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में 179 रन बना पाई थी। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। नीदरलैंड 20 ओवर में केवल 123 रन ही बना पाई। 

Navbharat Live
navbharatlive.com