रोहित-विराट-सूर्या की फिफ्टी, जीत के लिए नीदरलैंड को बनाने होंगे 180 रन

Suryakumar Yadav
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 27 अक्टूबर को भारत और नीदरलैंड (IND vs NED) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जहां भारत ने नीदरलैंड को जीत के लिए 180 रनों का टारगेट दिया। भारत की इस मैच में शुरुआत काफी धीमी रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) जल्द ही आउट हो गए थे। 

हालांकि, विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने मिलकर भारत की पारी संभाली। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक भी जड़ा, लेकिन बाद में वह भी आउट हो गए। उसके बाद आए सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को 179 रन तक पहुंचाया। विराट और सूर्या की साझेदारी से भारत ने नीदरलैंड को 180 रन का टारगेट दिया।  

https://twitter.com/BCCI/status/1585552820505571328

इस मैच में केएल राहुल में केवल 9 रन बनाए। जबकि कप्तान रोहित शर्मा 53 बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 62 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 51 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह 

नेदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, बस लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), टिम प्रिंगल, लोगान बीक, शरीज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरैन

Navbharat Live
navbharatlive.com