

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi-Final) के बीच एडिलेड में खेला जा रहा है। जहां, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी निर्धारित ओवर में 168 रन बनाए। इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा। इतना ही नहीं, कोहली ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है।
टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस पारी में विराट ने जैसे ही 42वें रन पर पहुंचे, वैसे ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, विराट के टी20 इंटरनेशनल में 4 हजार रन पूरे हो गए हैं। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। विराट ने अब तक भारत के लिए 115 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 52.74 की औसत से 4008 रन बनाए हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1590634931381993473
बता दें कि, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में विराट कोहली ने शानदार फिफ्टी लगाई। उन्होंने इस इस पूरे वर्ल्ड कप में कमाल की बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड कप में यह अपना चौथा अर्धशतक जड़ा है। कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली ने 25 पारियों में 88.75 की औसत के साथ 1105 रन बना लिए हैं। जिसमें 14 अर्धशतक शामिल है।
मुकाबले की बात करें तो, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा और केएल राहुल एक बार फिर फ्लॉप हुए। जिसकी वजह भारत की शुरुआत काफी खराब रही। हालांकि, कोहली ने पारी संभाली, लेकिन इस मैच में सूर्या का जादू नहीं चल पाया। उसके बाद हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को इस मुकाम तक पहुंचाया। वहीं, इंग्लैंड की शुरआत काफी शानदार हुई है।