सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित

IND vs ENG semi-final Match
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi-Final) के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करती है, वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। बता दें कि, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर पहले ही फाइनल में जगह बना ली है। अब इस मैच में भारत या इंग्लैंड, जो भी टीम जीतती है वह पाक के साथ फाइनल खेलेगी।   

https://twitter.com/BCCI/status/1590609034641805313

भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैदान का एक रिकॉर्ड है, जो भी टीम टॉस जीतती है, वह कभी मैच नहीं जीत पाती है। ऐसे में इंग्लैंड के पास आज यह इतिहास बदलने का मौका है।वहीं, इंग्लैंड टीम में डेविड मलान और मार्क वुड की जगह फिल साल्ट और क्रिस जोर्डन को टीम में शामिल किया गया है। जबकि भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खेलेंगे और दिनेश कार्तिक बाहर किया गया है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (सी), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद

Navbharat Live
navbharatlive.com