भारत की सेमीफाइनल की राह हुई आसान, बांग्लादेश को 5 रन से दी मात

T20 World Cup 2022 IND vs BAN india won by 5 wickets against bangladesh
PIC: ICC/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 2 नवंबर को भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक बनाया। उनके अलावा केएल राहुल भी अपने फॉर्म में वापसी करते हुए नजर आए। इस मैच में उन्होंने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ भारत ने यह मुकाबला 5 रनों जीतकर सेमीफाइनल की राह और आसान कर ली है।  

बारिश ने डाला खलल 

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए इस मुकाबले में बारिश ने भी खलल डाला। जिसकी वजह से मैच के कुछ ओवर भी काटे गए। बारिश रुकने के बाद यह मुकाबला केवल 16 ओवर का रह गया, जिसमें बांग्लादेश को जीत के लिए 151 रन बनाने थे। लेकिन, बांग्लादेश इस टारगेट को हासिल करने में नाकाम रही। इसी के साथ अब बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। बांग्लादेश की हार से पाकिस्तान की भी अब सेमीफाइनल तक पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।    

https://twitter.com/ICC/status/1587782982194036740

बने कई रिकार्ड्स 

इस मैच में कई रिकार्ड्स भी टूटे। विराट कोहली अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। इसी के साथ केएल राहुल ने भी शानदार कमाल किया है। उन्होंने वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक जड़ा है।   

ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल 

Navbharat Live
navbharatlive.com