कैच ड्राप करने पर अपने ही साथ खिलाड़ी पर भड़का बांग्लादेशी गेंदबाज, Live Match में दे दी गालियां

T20 World Cup 2022 IND vs BAN Bangladeshi bowler raged on his own player after dropping the catch, abused him in Live Match
Screengrab from Posted Video
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जहां कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से सबको काफी उम्मीदें थी, लेकिन एक बार फिर वह फ्लॉप हो गए। इस मैच में रोहित शर्मा आठ गेंदों में केवल दो रन ही बना सके। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया था जब रोहित पहले ही आउट होने वाले थे, लेकिन उन्हें जीवनदान मिल गया। 

यह घटना तीसरे ओवर की है, जब तस्कीन अहमद गेंदबाजी कर रहे थे। तस्कीन ने ओवर की चौथी गेंद लैंग्थ बॉल फेंकी और ऑफ स्टंप की लाइन पर डाली। रोहित ने इस पर फ्लिक किया। गेंद गई डीप स्क्वायर लेग पर। वहां खड़े थे हसन महमूद जिन्होंने रोहित का आसान सा कैच छोड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि, हसन ने रोहित की आसान सी कैच छोड़ दी थी। इस कैच के छूटने से गेंदबाज तस्कीन काफी नाराज थे। उनके अलावा कप्तान शाकिब के चेहरे पर भी गुस्सा साफ देखा जा सकता था। हालांकि, बाद में हसन ने ही कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

चौथा ओवर में हसन गेंदबाजी करने आए थे। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर छोटी फेंकी। जिसे रोहित ने पॉइंट पर खेलना चाहा, लेकिन उनका शॉट सीधा वहां खड़े फील्डर यासिर अली के हाथों में चला गया। यासिर ने इस कैच को पकड़ने में कोई गलती नहीं की और इसी के साथ रोहित शर्मा आउट हो गए। 

इस मैच में एक बात काफी शानदार रही कि, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अपनी फॉर्म में वापस आते दिखे। बांग्लादेश के खिलाफ वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए नज़र आए। उन्होंने अर्धशतक भी बनाया, हालांकि अब फिफ्टी बनाते ही आउट हो गए। इतना ही नहीं यह राहुल का विश्व कप में पहला अर्धशतक भी था। भारत ने बांग्लादेश के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा है।   

Navbharat Live
navbharatlive.com