बांग्लादेश ने जीता टॉस, टीम इंडिया को दिया बल्लेबाजी का न्योता

India vs Bangladesh
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 2 नवंबर को भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। इस मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रहने की पूरी कोशिश करेगी। फ़िलहाल टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। 

https://twitter.com/BCCI/status/1587710082233483264

दोनों टीमों की प्लेइंग XI में बदलाव 

इस मुकाबले में भारत और बांग्लादेश दोनों ही टीमों ने अपने प्लेइंग XI में एक-एक बदलाव किए हैं। भारत ने जहां दीपक हुड्डा को बाहर कर एक बार फिर से अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है। वहीं, बांग्लादेश की टीम में शरीफुल इस्लाम को सौम्य सरकार की जगह दी गई है। इस मैच में सबकी नजर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पर बनी रहेगी, जो काफी समय से ख़राब फॉर्म से गुजर रहे हैं। 

विराट कोहली रचेंगे इतिहास  

आज के मुकाबले में विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह केवल 16 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप के 24 मैचों की 22 पारियों में 1001 रन बनाए हैं। जबकि, इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने सबसे आगे हैं, जिन्होंने 31 मैच में 1016 रन बनाए हैं। ऐसे में विराट कोहली उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने के मामले में सिर्फ 16 रन दूर हैं।  

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह  

बांग्लादेश की प्लेइंग XI: नजमुल हुसैन, शरीफुल इस्लाम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, आफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, नुरुल हसन, यासिर अली, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान

Navbharat Live
navbharatlive.com